फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's voice resonates in Dubai, Mayor showcases new vision of City Beautiful

Chandigarh News: दुबई में गूंजी चंडीगढ़ की आवाज, मेयर ने दिखाया सिटी ब्यूटीफुल का नया विजन

Wed, 29 Oct 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's voice resonates in Dubai, Mayor showcases new vision of City Beautiful
चंडीगढ़। एशिया पैसिफिक सिटीज समिट में चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने शहर की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ अब स्मार्ट, सस्टेनेबल और इनोवेशन-ड्रिवन सिटी के रूप में उभर रहा है। चंडीगढ़ को सिटी ब्यूटीफुल के रूप में नई पहचान देने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। मेयर इस समिट में हिस्सा लेने के लिए दुबई गई हुई हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम में बात रखते हुए उन्होंने बताया कि छह महीने में 500 से ज्यादा नए स्टार्टअप शुरू हुए हैं। यह बदलाव सरकार की स्टार्टअप पॉलिसी 2025 और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का नतीजा है। शहर में 2,700 करोड़ के निवेश से सड़कों, जल और सीवरेज नेटवर्क व आवास योजनाओं को नया रूप दिया गया है।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि चंडीगढ़ की पहचान उसकी साफ-सुथरी और संतुलित जीवनशैली है। यह शहर कॅरिअर और जीवन, दोनों के बीच संतुलन का उदाहरण है। स्वच्छ ऊर्जा से संचालित, डिजिटल प्लेटफॉर्म से संचालित पारदर्शी शासन और एआई आधारित सेवाओं को बेहतर करना चंडीगढ़ का विजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ 89.09 स्कोर के साथ पर्यावरण के हिसाब से सबसे बेहतर है। भविष्य का इंतजार नहीं, उसे हम खुद बनाएंगे। मेयर के भाषण को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और शहर प्रमुखों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed