{"_id":"66708d00609f122aed0d8af4","slug":"chandigarhs-heritage-furniture-sold-at-usas-wright-auction-house-bid-up-to-88-lakhs-chandigarh-news-c-16-pkl1043-447232-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: यूएसए के राइट ऑक्शन हाउस में बिका चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, 88 लाख की लगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: यूएसए के राइट ऑक्शन हाउस में बिका चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, 88 लाख की लगी बोली
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेश में नीलामी जारी है। छह जून को अमेरिका के एक नीलामी घर में शहर के 10 हेरिटेज आइटम्स को नीलाम किया गया है। इनकी कुल कीमत करीब 88 लाख रुपये रही। सबसे महंगी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की एडवोकेट चेयर (जोड़ा) करीब 15.79 लाख रुपये में नीलाम हुई। इस नीलामी की चंडीगढ़ हेरिटेज आइटम्स प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने विदेश मंत्रालय को शिकायत दी है और जांच की मांग की है।
अजय जग्गा ने मामले की शिकायत विदेश मंत्री एस. जयशंकर, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भेजी है और गंभीरता से जांच की मांग की है। जग्गा ने अपनी शिकायत में कहा है कि हर साल करोड़ों रुपये का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो रहा है। ऐसा तब हो रहा है, जब एमएचए ने हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगा रखी है। संभाल न करने के चलते प्रशासन को भी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। जग्गा ने बताया कि 6 जून को अमेरिका के नीलामी घर राइट ऑक्शन हाउस में चंडीगढ़ के 10 आइटम्स की नीलामी की गई। इनकी कीमत करीब 88 लाख रुपये लगाई गई। जग्गा ने बताया कि अब ऑक्शन हाउस यह भी बताने लग गए हैं कि हेरिटेज आइटम चंडीगढ़ में कहां की है। जैसे एक आइटम पर लिखा हुआ है कि वह पीयू के गर्ल्स हॉस्टल की है। उन्होंने मांग की है कि हेरिटेज फर्नीचर की ऐसी सभी नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है।
इन आइटम्स की हुई नीलामी
इस नीलामी में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की एडवोकेट चेयर (जोड़ा) करीब 15.79 लाख रुपये, ईजी आर्म्स चेयर जोड़ी 6.32 लाख रुपये, डेस्क और कुर्सी 7.90 लाख रुपये, हाईकोर्ट की कमेटी चेयर्स जोड़ी 12.63 लाख रुपये, हाईकोर्ट की पब्लिक बेंच 6.32 लाख रुपये, पीयू के साइंटिफिक ब्लॉक का हाई स्टूल 4.21 लाख रुपये, हाईकोर्ट की आर्मचेयर जोड़ा 9.74 लाख रुपये, रेयर लॉउंज आर्म चेयर 13.69 लाख रुपये, डेस्क और ऑफिस आर्म चेयर 6.84 लाख रुपये, पीयू के गर्ल्स हॉस्टल से लिनन चेस्ट 7.37 लाख रुपये में बिका है। जग्गा ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से लगातार शहर के हेरिटेज फर्नीचर की अमेरिका, फ्रांस और यूरोप में नीलामी हो रही है।