{"_id":"69a5fbde5b9599f3c600cd50","slug":"chandigarhs-bid-for-hosting-the-2027-asian-relay-championships-has-grown-chandigarh-news-c-16-pkl1079-962005-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत, 2027 एशियाई रिले चैंपियनशिप की मेजबानी की बढ़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत, 2027 एशियाई रिले चैंपियनशिप की मेजबानी की बढ़ी उम्मीद
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडियन ओपन रेस वॉक चैंपियनशिप के सफल आयोजन के बाद वर्ष 2027 में होने वाली एशियाई रिले चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी और मजबूत हो गई है। चैंपियनशिप के आयोजन संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लेने के लिए एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव शुग्गुरमन और टेक्निकल डायरेक्टर सीके वालसन ने शहर का दौरा किया।
प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-7 के सिंथेटिक ट्रैक के अलावा होटल, एयरपोर्ट और आसपास के अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन तथा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर आवश्यक उपकरणों और मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की। सोमवार को प्रेस क्लब चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी साझा की गई।
इंटरनेशनल चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां
प्रतिनिधिमंडल को यूटी खेल विभाग और इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आश्वस्त किया गया कि आयोजन से जुड़ी सभी जरूरतें समय पर पूरी की जाएंगी। इनमें सेक्टर-7 एथलेटिक ट्रैक पर फ्लडलाइट्स, दर्शकों के लिए धूप से बचाव हेतु कैनोपी, लॉज तथा टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
बॉक्स: रिले चैंपियनशिप के लिए बेहतर शहर
सीके वालसन और शुग्गुरमन ने चंडीगढ़ को एशियाई रिले चैंपियनशिप के लिए उपयुक्त स्थल बताया। उन्होंने कहा कि आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध होने पर शहर सफलतापूर्वक मेजबानी कर सकता है। स्वच्छ और प्रदूषण-रहित वातावरण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अनुकूल है। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब भी मेजबानी की दौड़ में शामिल है। इस संबंध में अंतिम निर्णय मई 2026 में हांगकांग में होने वाली एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक में लिया जाएगा, जहां चंडीगढ़ प्रशासन अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगा। इस चैंपियनशिप में लगभग 25 देशों के 250 खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय अधिकारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर टीमों को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने का अवसर भी मिलेगा। चीन, जापान, कोरिया, कतर, सऊदी अरब और भारत सहित एशिया की शीर्ष टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। रविंद्र चौधरी ने बताया कि यदि मेजबानी चंडीगढ़ को मिलती है तो 24 वर्षों बाद शहर में कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन होगा। इससे पहले वर्ष 2001 में यहां रोइंग चैंपियनशिप आयोजित की गई थी, जिसमें कई देशों की टीमों ने भाग लिया था।