फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh people pay a penalty of 2.75 crores rupees due to violation of traffic rules

यातायात नियमों की अवहेलना पर चंडीगढ़ियों ने भरा पौने तीन करोड़ जुर्माना, जब्त भी हुए वाहन

Sat, 13 Jun 2020 12:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 13 Jun 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh people pay a penalty of 2.75 crores rupees due to violation of traffic rules
चंडीगढ़ में ट्रैपिक जाम - फोटो : अमर उजाला
सिटी ब्यूटीफुल में लोग यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर बाज नहीं आ रहे हैं। आलम यह कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस दिन प्रतिदिन वाहनों को जब्त करने में लगी है। यही वजह है कि ट्रैफिक पुलिस ने मार्च से मई तक लॉकडाउन के महीने के दौरान 12814 वाहनों को जब्त कर 1 करोड़ 49 लाख 96 हजार रुपये जुर्माना के तौर पर वसूली की है। इनमें सबसे ज्यादा दोपहिया 10372 कार 1819 और 290 थ्री व्हीलर वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन अब प्रवासी मजदूरों के लिए करेगा रोजगार का इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर जारी
विज्ञापन


वहीं अगर बात करें पूरे वर्ष कि तो जनवरी से लेकर अब तक 10986 बाइक 2952 कार और 1146 थ्री व्हीलर वाहनों को जब्त कर कुल 2 करोड़ 68 लाख 47 हजार 450 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूली कर चुकी है जोकि हर साल के मुकाबले कहीं ज्यादा है। इसकी एक वजह कोरोना वायरस के कारण चंडीगढ़ में 23 मार्च की मध्यरात्रि से लगाया कर्फ्यू भी था। इस दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहनों को जब्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि लॉकडाउन के दौरान मई में ही 1592 वाहनों को जब्त कर 65 लाख 47 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला गया है जोकि इस साल एक महीने में वसूली गई सबसे ज्यादा भुगतान राशि है।
इस बारे में केवल कृष्ण, डीएसपी एडमिन ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के वाहनों को जब्त किया जा रहा है। साथ ही इस साल अब तक जुर्माना के तौर पर ढाई करोड़ से ज्यादा वसूले जा चुके हैं।

ज्यादातर चालक बिना वजह दौड़ा रहे थे वाहन

आला अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर नाकों पर पुलिस ने ऐसे वाहनों को जब्त किया है जो बिना कोई कारण शहर की सड़कों पर अपने वाहनों को दौड़ा रहे थे। साथ कई लोग पुलिस को पास दिखाने में असमर्थ रहे थे, यही कारण है कि लॉकडाउन के दौरान 10 हजार से ज्यादा लोग बिना लाइसेंस के वाहन चलाते समय पकड़े गए हैं। इसके अलावा 5 हजार से ज्यादा बिना इंश्योरेंस के चालान काटे गए हैं।

वाहनों को तीन जगहों पर किया पार्क
बता दें कि जनवरी से लेकर अब तक ट्रैफिक और थाना पुलिस शहर की अलग-अलग जगहों से 15102 वाहनों को जब्त कर चुकी है। इनमें बाइक, कार और ऑटो शामिल हैं। जब्त किए गए वाहनों को सेक्टर 29 स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन में जगह भरने के बाद सेक्टर 23 स्थित चिल्ड्रन पार्क, सेक्टर-26 लाइन और सेक्टर-28 आईटीआई में पार्क किया गया था।

नगर निगम बोला- किसी चो में नहीं जा रहा गंदा पानी, कमेटी ने कहा- चो में मिला गंदा पानी

पांचवें दिन छूट रहे हैं वाहन
लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर बेवजह वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों ने कड़ा कदम भी उठाया है। ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किए गए वाहनों को पांच दिन से पहले नहीं छोड़ने का फैसला लिया था। अपने वाहनों को छुड़ाने के लिए ई-साथी एप से अपांइटमेंट लेकर वाहनों को पांचवें दिन छुड़वाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed