फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Indians left British Army and joined Subhash Chandra Bose azad hind fauj

विशेष: ब्रिटिश आर्मी छोड़ बोस के सैनिक बनकर लड़े, अंग्रेजों ने द्वितीय विश्व युद्ध का शहीद बताया

Tue, 20 Oct 2020 11:49 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2020 11:49 PM IST
सार

  • बगावत छिपाने के लिए अंग्रेजों ने किया था आजाद हिंद फौज के शहीदों के साथ बड़ा धोखा
  • केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय में आजाद हिंद फौज के दस्तावेजों से हो रहा खुलासा
  • हरियाणा के 600 से अधिक आजाद हिंद फौज के सिपाहियों का रिकॉर्ड फाइलों में ही दफन

विज्ञापन
Many Indians left British Army and joined Subhash Chandra Bose azad hind fauj
नेताजी सुभाष चंद्र बोस - फोटो : pti

विस्तार

सुभाष चंद बोस ने देशवासियों से अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट होने के आह्वान किया था। इसके बाद ब्रिटिश आर्मी में बगावत शुरू हो गई थी। अंग्रेज इस बगावत को सार्वजनिक नहीं होने देना चाहते थे। बगावत अंदर ही अंदर इस कदर चलती रही कि भारतीय मूल के बहुत से सिपाहियों ने ब्रिटिश सेना छोड़ आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए।

विज्ञापन


बोस के ये लड़ाके विभिन्न मोर्चों पर अंग्रेजों से लोहा लेते हुए शहीद भी हुए। मगर बड़ी हैरानी की बात यह है कि अंग्रेजी हुकूमत ने इस बगावत को छिपाने के इरादे से इन सैनिकों को द्वितीय विश्व युद्ध का शहीद बता दिया। इतना नहीं अगस्त 1947 में देश आजाद होने के बाद अंग्रेजी हुकूमत द्वारा भारतीय हुक्मरानों को ब्रिटिश आर्मी में भारतीय मूल के शहीद जवानों का जो रिकार्ड सौंपा गया, उसमें भी आजाद हिंद फौज के कई सिपाहियों को द्वितीय विश्व युद्ध में अंग्रेजों की ओर से लड़ते हुए शहीद बताया गया। इस तरह बोस के ये जांबाज लड़ाके जिन्होंने अंग्रेजों से बगावत कर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, वे गुमनाम हो गए।
विज्ञापन


लेकिन केंद्र सरकार द्वारा सुभाष चंद्र बोस और उनकी आजाद हिंद फौज से जुड़े तमाम रिकार्ड को सार्वजनिक करने के बाद आजाद हिंद फौज के सिपाहियों से संबंधित दस्तावेजों से अब उक्त खुलासे हो रहे हैं। ये रिकॉर्ड केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय में राष्ट्रीय अभिलेखागार की इंडियन नेशनल आर्मी नोमिनल रोल संबंधी विंग में मौजूद हैं। हरियाणा के चरखी दादरी के ढाणी फौगाट गांव निवासी इतिहासविद श्रीभगवान फौगाट पिछले कई सालों से इसका अध्ययन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

125 केस ढूंढ चुके हैं फौगाट 

फौगाट ने बताया कि वे इस तरह के करीब 125 केस तो ढूंढ चुके हैं। जिनमें बोस के शहीद सिपाहियों को अंग्रेजों ने अपने रिकॉर्ड में द्वितीय विश्व युद्ध का शहीद बताया था। उनके परिजन भी आज तक इसी बात को सही मान रहे हैं। फौगाट के अनुसार मगर जब उन्होंने आजाद हिंद फौज के सिपाहियों का रिकॉर्ड खंगाला तो ऐसे शहीदों का नाम, बेल्ट नंबर, पता बोस की फौज के रिकॉर्ड में भी मिला। 

इस रिकॉर्ड को ढूंढकर वे प्रदेश सरकार की हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति को 400 से अधिक सिपाहियों का रिकॉर्ड भेज चुके हैं ताकि समिति इस रिकॉर्ड से उनके परिजनों को अवगत करवाए। वे कई बार प्रदेश सरकार से भी मांग कर चुके हैं कि वे प्रदेश के द्वितीय युद्ध में शहीद जवानों के नाम भी उन्हें उपलब्ध करवाए। फौगाट ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक हरियाणा में 2500 से अधिक सैनिक बोस की फौज में थे। जिसमें से 600 से अधिक ऐसे भी थे, जो पहले ब्रिटिश फौज का हिस्सा थे। 

इसलिए मनाया जाता है आजाद हिंद सरकार स्थापना दिवस
सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्तूबर 1943 में सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार या आर्जी हुकूमत-ए-आजाद हिंद के नाम से एक भारतीय अस्थाई सरकार स्थापित की। जापान ने 23 अक्तूबर 1943 को आजाद हिंद सरकार को मान्यता भी दे दी। बोस अपनी आजाद हिंद फौज के साथ 4 जुलाई 1944 को बर्मा पहुंचे। यहीं पर उन्होंने अपना प्रसिद्ध नारा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ दिया। इसके बाद बहुत से भारतीय मूल के युवाओं ने ब्रिटिश आर्मी में छोड़ दी और वे बोस के साथ हो लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed