फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Youth Group has written a letter to the administrator for the safety of students living in PG

पीजी में रह रहे विद्यार्थियों सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ युवा दल ने प्रशासक को लिखा पत्र

Tue, 25 Feb 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Youth Group has written a letter to the administrator for the safety of students living in PG
चंडीगढ़। चंडीगढ़ युवा दल ने पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को एक पत्र लिखा है। इसमें पीजी में रह रहे छात्र छात्रों की सुरक्षा की यकीनी बनाने और अवैध रूप से चल रहे पीजी को बंद करने को कहा गया है।
विज्ञापन

युवा दल के प्रधान विनायक बंगिया एवं संयोजक सुनील यादव ने कहा कि शहर में अवैध पीजी की भरमार है। अवैध रूप से चल रहे पीजी में रह रहे छात्र-छात्राओं का जीवन खतरे में है। लोगों ने अपने घरों को पीजी बनाकर बिजनेस शुरू कर दिया है। पुलिस और एस्टेट ऑफिस के अधिकारियों को इन पर सख्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन

बंगिया ने कहा कि पीजी और किराएदार रखने से पहले पुलिस को भी सूचित करना पड़ता है। साथ ही पीजी रखने के नियम है। प्रशासन ने शहर में पीजी के लिए नियम बनाए हुए है। पीजी में रहने वालों की पूरी जानकारी पीजी संचालक को पुलिस को देनी होती है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। शहर में केवल कुछ ही एस्टेट आफिस के पास रजिस्टर्ड हैं। बता दें कि सबसे अधिक पीजी सेक्टर 15, 16, 7, 8, 10, 18, 19, 21, 32, 35, 36, 37, 40, 42, 44, 45 में चल रहे है। यही नहीं, एक एक कमरे में चार से पांच विद्यार्थी रखे जा रहे हैं। शहर के सेक्टरों और गांवों की गलियों में सारे नियम कायदे को नजरअंदाज कर गेस्ट हाउस का अवैध धंधा चल रहा है। यह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed