फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Youth congress protest against hike in petrol prices

विरोध : कांग्रेस ने सुबह चार बजे किया पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का विरोध, मोदी की तस्वीर पर पोती कालिख 

Wed, 17 Mar 2021 09:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 17 Mar 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Youth congress protest against hike in petrol prices
चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर कालिख फेंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़ में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के एक ग्रुप ने तड़के करीब चार बजे कई पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो पर कालिख पोत दी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 22, 33, 34, 46 और राम दरबार के पेट्रोल पंप पर लगे फोटो में कालिख लगाई।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2014 के लोकसभा के आम चुनाव से पहले मोदी ने वादा किया था कि पेट्रोल के दामों में कमी की जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक ही समय में इन पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की है। मोदी के फोटो पर कालिख लगने के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बगल में ही नारे लिखे पोस्टर लगा दिया। पोस्टर पर नारे लिखे थे, बहुत हुई महंगाई की मार... जिम्मेदार मोदी सरकार
विज्ञापन


चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पांच पेट्रोल पंपों पर एक साथ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह पेट्रोल कीमतों को कम करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही है। यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर अपने वादों को नहीं निभाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सस्ती होने के बावजूद पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। बुधवार सुबह एक ही समय में 5 अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed