फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh woman cheated of Rs 80 lakh in name of money laundering case

Cyber Fraud: सावधान! अगर आपको भी आए ऐसा कॉल, तो पुलिस को बताएं, चंडीगढ़ की महिला से शातिर ने ठगे 80 लाख रुपये

Sun, 07 Jul 2024 03:03 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 07 Jul 2024 03:03 PM IST
सार

Cyber Fraud: साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपना कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। फोन कॉल करके लोगों को डरा-धमका कर ठगी की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामले में एक महिला से 80 लाख की ठगी की गई है। 

विज्ञापन
Chandigarh woman cheated of Rs 80 lakh in name of money laundering case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में साइबर क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हर बार नए तरीके से ठग लोगों का अपना शिकार बनाते हैं। अब एक महिला को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 80.31 लाख रुपए ठग कर ली गई। महिला ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111(1), 111(3) के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-11 में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास अनजान नंबर से फोन आया। अज्ञात कॉलर ने कहा कि वह क्राइम ब्रांच मुंबई से है और उसके आधार कार्ड पर जारी मोबाइल नंबर के कारण उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जब महिला ने इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि इस नंबर के खिलाफ मनी लाॉन्ड्रिंग की 24 शिकायतें हैं। इसलिए उसे निगरानी के एक गुप्त खाते में 80 लाख जमा करने होंगे। 
विज्ञापन


फोन करने वाले ने कहा कि अगर महिला निर्दोष पाई जाती तो वह रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इस पर महिला घबरा गई और उसने कॉलर द्वारा बताए खाते में 80,31,764 रुपए जमा करा दिए। बाद में महिला को पता चला कि उसे साथ ठगी हुई है। उसने शिकायत पुलिस को दी। महिला को मानसिक दबाव डाल फंसाया
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले ने पहले महिला पर पूरी तरह मानसिक दबाव बनाया। शुरुआत में काफी देर तक वह महिला के खिलाफ कार्रवाई की बात पर अड़ा रहा। उसने कहा कि महिला को जांच में शामिल होने के लिए मुंबई आना होगा। जब उसे लगा कि महिला डर गई तो उसने अपनी चाल खेली। महिला ने फोन करने वाले से कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब किसी और रास्ते के बारे में पूछा तो उसने कि वह एक सीक्रेट खाते की निगरानी कर रहे हैं। वह उस खाते में 80 लाख रुपये डाल दे। अगर उसका कोई दोष नहीं पाया जाता है तो जांच खत्म होने के बाद वे रुपये उसे वापस मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed