फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Will Stop For Two Minutes On January 30 At 11 AM, Know 2 Minutes Silence Reason in Hindi

फैसला: शहीदों की याद में 30 जनवरी को ठीक 11 बजे दो मिनट के लिए थम जाएगा चंडीगढ़

Wed, 26 Jan 2022 01:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 26 Jan 2022 01:54 AM IST
सार

10.59 पर पूरे शहर में सायरन या आर्मी गन की आवाज से अलर्ट कर दिया जाएगा। सायरन बजाकर मौन की याद दिलाई जाएगी। इसके बाद दो मिनट के मौन समय की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
Chandigarh Will Stop For Two Minutes On January 30 At 11 AM, Know 2 Minutes Silence Reason in Hindi
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनट के लिए चंडीगढ़ थम जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह के सामान्य कामकाज और आवाजाही पर रोक रहेगी। शहीद दिवस पर देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। यूटी प्रशासन की तरफ से इस संबंध में फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हाल ही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने के फैसले के बाद अब शहीदों के सम्मान में एक और फैसला लिया है। महात्मा गांधी के निधन की तिथि को हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने यूटी प्रशासन को शहीद दिवस पर देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा है। इसलिए मंगलवार को प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से दो मिनट का मौन रखा जाएगा।

विज्ञापन

सायरन या आर्मी गन से फायर कर मौन की दिलाई जाएगी याद

10.59 पर पूरे शहर में सायरन या आर्मी गन की आवाज से अलर्ट कर दिया जाएगा। सायरन बजाकर मौन की याद दिलाई जाएगी। इसके बाद दो मिनट के मौन समय की शुरुआत होगी। फिर 11.02 से 11.03 मिनट तक सायरन या आर्मी गन से फायर कर मौन समय के समाप्त होने का संदेश दिया जाएगा। पहले मौन के दौरान कुछ दफ्तरों में कामकाज चलता रहता था, लेकिन प्रशासन के अनुसार इस बार सख्ती से नियमों को लागू करने का आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 जनवरी को हुई थी महात्मा गांधी की हत्या

बता दें कि महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला भवन में शाम की प्रार्थना सभा के दौरान गोली मार हत्या कर दी थी। इसके बाद से हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है और बापू को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस मौके पर विशेष श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed