फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh will get 1250 more bicycles this month Under public bike sharing scheme

पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना: दूसरे चरण में चंडीगढ़ की सड़कों पर उतरेंगी 1250 और साइकिलें, 155 नए डॉकिंग स्टेशन तैयार

Tue, 08 Feb 2022 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 12:51 PM IST
सार

पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के तहत स्मार्ट सिटी ने एप तैयार किया है। इस एप के माध्यम से ही साइकिलों का संचालन होता है। शहर में पहला चरण शुरू होने के बाद वर्तमान में दो लाख से ज्यादा सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।

विज्ञापन
Chandigarh will get 1250 more bicycles this month Under public bike sharing scheme
सेक्टर 17 स्थित पार्किंग में खड़ी नई साइकिलें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के तहत चंडीगढ़ को इस माह 1250 और साइकिलें मिल जाएंगी। इसके लिए 155 नए डॉकिंग स्टेशन भी बनकर तैयार हो गए हैं। योजना के दूसरे चरण के उद्घाटन के लिए नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से समय मांगा है। उद्घाटन के साथ ही शहर में 310 डॉकिंग स्टेशन से 2500 साइकिलों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे शहरवासियों को काफी सहूलियत मिलेगी। 

विज्ञापन


नई साइकिलों में 650 ई-साइकिल और 650 पैडल वाली साइकिल हैं। यातायात व्यवस्था को मजबूत करने और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखकर 12 अगस्त 2021 को शहर में पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के तहत 155 डॉकिंग स्टेशन से 1250 साइकिलों का संचालन शुरू किया गया था। कंपनी को हर तीन माह में 1250 साइकिलों के साथ कुल चार चरणों में 617 डॉकिंग स्टेशन से कुल पांच हजार साइकिलों का संचालन करना था, लेकिन महामारी के कारण इस चक्र में देरी हो गई। कंपनी को दूसरा चरण शुरू करने में छह माह का समय लग गया। आयुक्त का कहना है कि उन्होंने प्रशासक से समय मांगा है, उम्मीद है कि अगले 10 दिनों में दूसरे चरण का शुभारंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

एक साल में दो लाख से ज्यादा उपयोगकर्ता 

पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के तहत स्मार्ट सिटी ने एप तैयार किया है। इस एप के माध्यम से ही साइकिलों का संचालन होता है। शहर में पहला चरण शुरू होने के बाद वर्तमान में दो लाख से ज्यादा सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। इनमें से लगभग 1300 लोग प्रतिदिन राइड लेते हैं। वहीं, अवकाश वाले दिन यह आंकड़ा 1800 तक पहुंच जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल तोड़ने की घटनाएं घटीं

पहले चरण में साइकिलों के संचालन के बाद कई जगह साइकिलों को तोड़ने की घटनाएं सामने आईं थीं। कोई साइकिलों से स्टंट करते नजर आया तो कोई साइकिल अपने घर लेकर चला गया। कुछ साइकिलें शहर की सीमा से बाहर भी चली गईं। कंपनी ने ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दी, साथ ही ऐसे लोगों का अकाउंट भी एप से हटा दिया था।

अक्तूबर तक चारों चरणों के पूरा होने के उम्मीद

योजना के अनुसार कंपनी को नवंबर 2021 में दूसरे चरण में 310 डॉकिंग स्टेशन से 2500 साइकिलें चलानी थीं, उसके बाद फरवरी 2022 में 465 डॉकिंग स्टेशन से 3750 साइकिलें और अप्रैल में 617 डॉकिंग स्टेशन से पांच हजार साइकिलों का संचालन करना था, लेकिन महामारी के कारण योजना में देरी हुई। अब उम्मीद है कि अगले दोनों चरण कंपनी अक्तूबर तक पूरा कर देगी।

देश में चंडीगढ़ पहला शहर जहां चलेंगी 2500 साइकिलें

वैसे तो योजना के प्रारंभ से ही तय था कि लोगों को सबसे ज्यादा साइकिलों से सेवा देना वाला चंडीगढ़ देश का एकमात्र शहर होगा, लेकिन दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही शहर इस आयाम को छू लेगा। ई-साइकिल और पैडल साइकिल के मामले में अभी तक किसी भी शहर ने इतनी साइकिलें संचालित नहीं की हैं। 

इस माह में दूसरा चरण शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासक से समय मांगा गया है। हमारी तैयारी पूरी है। जैसे ही समय मिलेगा, दूसरे फेज का उद्घाटन कर लोगों को सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। - आनिंदिता मित्रा, सीईओ, स्मार्ट सिटी परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed