फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh will change speed .. Corporation will set speed indicators at a cost of one and a half crores

चंडीगढ़ की बदलेगी रफ्तार.. डेढ़ करोड़ की लागत से निगम लगाएगा स्पीड के संकेतक

Sat, 22 May 2021 07:01 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh will change speed .. Corporation will set speed indicators at a cost of one and a half crores
चंडीगढ़। शहर की सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार को लेकर नियम बदल गए हैं। इसे लेकर निगम भी सड़कों पर लगे संकेतकों को बदलने जा रहा है। तीनों रोड विंग की ओर से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हालांकि यह एजेंडा निगम की ओर से सदन में आएगा। वहां से पास होने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि निगम के पास शहर की 65 प्रतिशत सड़कें हैं। शेष सड़कें प्रशासन के पास हैं। निगम अपनी व प्रशासन अपनी सड़कों पर रफ्तार के संकेतकों को बदलेगा। निगम की तीनों रोड डिवीजन की ओर से लगभग डेढ़ करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसमें सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग व अन्य दिशानिर्देशों के लिए मार्किंग का कार्य भी शामिल है। एजेंडा सदन में आएगा। हालांकि यह अनिवार्य कार्यों में है, इसलिए इसके टेंडर की अनुमति दे दी है। सदन में कुछ बदलाव होंगे तो कार्य के टेंडर में शामिल कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

अप्रैल माह में बदले थे नियम
प्रशासन की ओर से रफ्तार की नियमों में अप्रैल माह में बदलाव हुए थे। इसमें आठ लोगों की क्षमता वाले वाहनों को डिवाइडर वाली सड़क पर अधिकतम 60 किमी की रफ्तार, एकल सड़क पर 50 किमी रफ्तार व सेक्टर के अंदर की सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं। 9 लोगों से अधिक की क्षमता वाले वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 50 किमी और एकल व सेक्टर के अंदर की सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं। दोपहिया व तीन पहिया वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 45 किमी, एकल व सेक्टरों के अंदर वाली सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 50 किमी, एकल व सेक्टरों के अंदर वाली सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed