फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh will be transformed with e-speed... 25 modern buses take off on a green journey

Chandigarh News: ई-रफ्तार से बदलेगा चंडीगढ़... 25 आधुनिक बसों ने भरी ग्रीन उड़ान

Sun, 15 Feb 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh will be transformed with e-speed... 25 modern buses take off on a green journey
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पीएम ई-बस सेवा के तहत 25 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईएसबीटी-43 के डिपो नंबर-4 से बसें मनसा देवी और आईटी पार्क रूट पर संचालित की गईं। पहले दिन माता मनसा देवी रूट पर 15 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि नई बसों के जुड़ने से फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी और यात्रियों का इंतजार घटेगा। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने शहर को इस योजना के तहत 428 ई-बसों की स्वीकृति दी है। पहले चरण में 100 बसों के लिए ई-टेंडर जारी हुए और 61.80 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अनुबंध हुआ, जिसमें 24 रुपये प्रति किमी केंद्र सरकार वहन करेगी। खरीद, रखरखाव और संचालन ऑपरेटर करेगा, जबकि किराया राजस्व विभाग एकत्रित करेगा।
विज्ञापन

फिलहाल शहर में 80 ई-बसें संचालित थीं। 25 नई बसों के जुड़ने से संख्या 105 हो गई है। शेष 75 बसों की आपूर्ति के बाद अप्रैल/मई 2026 तक 180 ई-बसें सड़कों पर होंगी। मार्च/अप्रैल 2026 तक 100 डीजल बसों की जगह 100 ई-बसें लाई जाएंगी। वर्ष 2026-27 में 70 नई ई-बसें और शामिल होंगी तथा 170 एसएमएल बसों के स्थान पर 170 इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। 2026-27 के अंत तक कुल बेड़ा 508 बसों का करने का लक्ष्य है। वर्तमान में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की सिटी बसों में प्रतिदिन करीब 88 हजार यात्री सफर करते हैं। वहीं, इन रूटों पर चलने वाली लॉन्ग रूट की बसों को फिर उन रूटों पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगजनों के लिए रैंप, 224 किमी की रेंज
12 मीटर लो-फ्लोर वातानुकूलित बसें एक बार चार्ज में 224 किमी तक चल सकती हैं। 400 मिमी लो-फ्लोर डिजाइन, पावर-ऑपरेटेड रैंप और इलेक्ट्रॉनिक नीलिंग मैकेनिज्म से वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा मिलेगी। 36 बैठने और 20 खड़े यात्रियों की क्षमता वाली बसों में व्हीलचेयर स्पेस, वॉइस-एनेबल्ड अनाउंसमेंट, डिजिटल डिस्प्ले, स्टॉप रिक्वेस्ट बटन, पीपल-काउंटिंग कैमरे, पांच सीसीटीवी कैमरे, एआईएस-140 अनुरूप जीपीएस और पैनिक बटन लगाए गए हैं। नई बसें रूट नंबर 22 (आईटी पार्क), 30ए (कैंटोनमेंट), 240 और 241 (माता मनसा देवी) पर संचालित होंगी।



यात्री बोले-आरामदायक और किफायती होगा सफर

आईएसबीटी-43 से रूट नंबर 241 की बस सेक्टर-52, वाईपीएस चौक और सेक्टर-19 होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची। पहले दिन मनसा देवी रूट पर 15 यात्रियों ने सफर किया। सेक्टर-19 से सवार अमन ने कहा कि ऐसी बसों से सफर आरामदायक और किफायती होगा। रेलवे स्टेशन से चढ़ीं आकृति ने कहा कि यह पहला अनुभव है कि वह किसी सजी-धजी बस पर सवार हुईं। नई बसें रूट नंबर 22 (आईटी पार्क), 30ए (कैंटोनमेंट), 240 और 241 (माता मनसा देवी) पर संचालित होंगी। बेहतर सुविधा, पर्यावरण संरक्षण और यात्री सुरक्षा के साथ यह पहल शहर की जनसुविधा व्यवस्था को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।



इन मार्गों पर होंगी संचालित

रूट संख्या 22 – आईएसबीटी-43 से आईटी पार्क एवं वापसी

रूट संख्या 30ए – आईएसबीटी-43 से कैंटोनमेंट एवं वापसी

रूट संख्या 240 – आईएसबीटी-43 से माता मनसा देवी (सेक्टर 43/44 एवं किसान भवन होते हुए) एवं वापसी

रूट संख्या 241 – आईएसबीटी-43 से माता मनसा देवी (सेक्टर 52/53 एवं वाईपीएस चौक होते हुए) एवं वापसी





चंडीगढ़ में यह है स्थिति

मार्च/अप्रैल 2026 तक 100 डीजल बसों के बदले 100 ई-बसें आएंगी
वर्ष 2026-27 में बेड़े को मजबूत करने के लिए 70 ई-बसें आएंगी

वर्ष 2026-27 में 170 एसएमएल बसों के हटाए जाने के बदले 170 ई-बसें आएंगी

वर्ष 2026-27 के अंत में सिटी बस संचालन के लिए कुल बेड़ा 508 बसों का होगा

सीटीयू की सिटी बसों में प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्री लगभग 88000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed