फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : Weather will change in coming days

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश के आसार, फिर लौटेगा शीत लहर का दौर

Wed, 03 Feb 2021 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Feb 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh : Weather will change in coming days
आने वाले दिनों में बदलेगा चंडीगढ़ का मौसम। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। इससे दिन में पड़ने वाली ठंड में कमी आई है लेकिन जल्द ही इसमें बदलाव दिखने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पास तीन फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पहाड़ के साथ मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा। पहाड़ों में हिमपात होगा, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश। चंडीगढ़ समेत पंजाब व हरियाणा में हल्की बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, तीन फरवरी की रात से बादल छाने लगेंगे। चार को बारिश होगी, जबकि पांच फरवरी के सुबह भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद फिर से सर्द हवाओं का दौर एक बार फिर से लौटकर आएगा। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर से आगे बढ़ेगा, उसके बाद ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आने लगेंगी। इससे मैदानी इलाका फिर से शीतलहर की चपेट में आ जाएगा, जिसका असर 10 से 11 फरवरी तक रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आने से ठंडी हवाओं पर रोक लगी है। इस वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने बताया है कि इस बार फरवरी में तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ आने हैं। पहले हफ्ते के बाद तीसरे व चौथे हफ्ते में आएंगे। ये सभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। इस हिसाब से फरवरी में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में करीब छह से सात डिग्री की गिरावट आ सकती है। गुरुवार को बारिश के आसार हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार सवेरे भी बारिश के आसार बने रहेंगे। दिन के बाद बादल छंट सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed