{"_id":"66543cdbc9746b9922080509","slug":"chandigarh-weather-update-news-severe-heat-wave-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में आसमान से बरस रही आग, पारा 44.5 तक पहुंचा, राहत के आसार भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में आसमान से बरस रही आग, पारा 44.5 तक पहुंचा, राहत के आसार भी नहीं
Mon, 27 May 2024 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 May 2024 01:31 PM IST
सार
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक एके सिंह ने भीषण गर्मी पड़ने के पीछे कारणों को लेकर कहा है कि प्रकृति के साथ जो मजाक हुआ है, उसका असर अब सामने आ रहा है। यह हैरान करने वाले ट्रेंड हैं कि एक्सट्रीम वेदर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सामान्य से ज्यादा गर्मी ही नहीं, सर्दियों में सामान्य से ज्यादा सर्दी भी पड़ रही है। चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से लगातार हीट वेव चल रही है। यह भी नई बात है।
विज्ञापन
गर्मी के बीच स्विमिंग पूल में नहाते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ की गर्मी ने मई महीने के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 17 मई के बाद रविवार को दोबारा पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ये मई माह के इतिहास में सबसे ज्यादा तापमान है। पूरे दिन आसमान से आग बरसी। लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली। अगले दो दिन गर्मी और बढ़ेगी और पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दिनभर गर्मी के तेवर तीखे होने के साथ लू के थपेड़ों ने भी लोगों को बहुत परेशान किया। आमजन भीषण गर्मी के चलते पसीने से तरबतर रहे। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को भीषण गर्मी की लहर चली। शहर का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह मई महीने में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है। 17 मई को भी पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले अधिकतम तापमान 24 मई 2013 को 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड 28 मई 1988 में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि यह तापमान एयरपोर्ट पर दर्ज किया गया था।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक एके सिंह ने कहा कि फिलहाल अगले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो-तीन दिन के लिए भीषण गर्मी की लहर की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
समय पर आ सकता है मानसून
एके सिंह ने कहा कि 30 मई के बाद गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिलेगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए राहत की बात यह है कि इस बार मानसून के समय पर आने की संभावना जताई जा रही है। एक जून के आसपास मानसून केरल के तट पर आ सकता है। हालांकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तक पहुंचने में करीब एक महीने तक का समय लग सकता है।
चुभन वाली गर्मी
सोमवार को भी शहर वासियों को गर्मी से राहत नहीं मिली। पूरे दिन चुभन वाली धूप रही।
अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
27 मई 45 27
28 मई 45 26
29 मई 46 26
30 मई 44 27
31 मई 42 28