फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh weather update: Light rain and winds increase cold in Chandigarh

चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, सोमवार को भी छाए रहेंगे बादल

Sun, 26 Dec 2021 10:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Dec 2021 10:01 PM IST
सार

चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। बुधवार को फिर बारिश के आसार हैं। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Chandigarh weather update: Light rain and winds increase cold in Chandigarh
चंडीगढ़ में धुंध में लकड़ी लेकर जाते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से रविवार को चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर जहां बादल छाए रहे, वहीं ठंडी हवाओं के चलने और हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई। लोग कांपते नजर आए। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी शहरवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। बुधवार को फिर बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से शहर में ठिठुरन भरी सर्दी भी बढ़ गई है। सर्दी बढ़ने के कारण रविवार को सुबह की सैर के लिए लोग कम निकले। रविवार को सुबह से ही बादल छाए थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम बदल गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। 
विज्ञापन


कुछ देर के बाद बारिश रुक गई लेकिन बादल छाए रहे। शाम को गलन और ठिठुरन ने लोगों को अलाव जलाने को मजबूर कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले पांच दिन के तापमान का अनुमान

  • दिन                   अधिकतम               न्यूनतम
  • सोमवार                19                          7  
  • मंगलवार               20                          8  
  • बुधवार                  19                          7  
  • वीरवार                  18                          7                             
  • शुक्रवार                 19                          6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed