{"_id":"658e530ab7d5a379bc0d1e24","slug":"chandigarh-weather-today-update-news-in-hindi-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: दूसरे दिन भी घने कोहरे की चपेट में चंडीगढ़, विजिबिलिटी काफी कम... आगे ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: दूसरे दिन भी घने कोहरे की चपेट में चंडीगढ़, विजिबिलिटी काफी कम... आगे ऐसा रहेगा मौसम
Fri, 29 Dec 2023 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:00 AM IST
सार
कोहरा इतना घना था कि वाहन चालकों और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतें आईं। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तापमान तो स्थिर रहेगा लेकिन कोहरा बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को अभी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में घना कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ शुक्रवार को दूसरे दिन भी घने कोहरे में लिपटा रहा। गुरुवार को सीजन की सबसे घना कोहरा गिरा था। शुक्रवार को भी विजिबिलिटी काफी कम रही। कोहरे का असर सुबह 10 बजे तक दिखा।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण वाहन चालकों और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतें आईं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शहर में अगले दो दिन तापमान स्थिर रहेगा लेकिन कोहरा बढ़ेगा। मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में दिन में धूप निकली रहेगी लेकिन सुबह और शाम को गलन वाली सर्दी महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना रहा। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।
अगले चार दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
30 दिसंबर 19 10
31 दिसंबर 19 9
01 जनवरी 20 9
02 जनवरी 20 9