{"_id":"639f60fee017731fd60cc9f0","slug":"chandigarh-weather-news-air-pollution-increased-with-cold-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather News: ठंड के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण, 374 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather News: ठंड के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण, 374 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक
Mon, 19 Dec 2022 12:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 19 Dec 2022 12:27 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो आने वाले दिनों में और कम होगा व धुंध भी बढ़ेगी। इससे दिन में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। बढ़ती ठंड ने शहर की हवा को भी प्रभावित किया है।
विज्ञापन
धुंध में सुखना लेक पर बोटिंग करते पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ में रात के साथ अब दिन का तापमान भी तेजी से गिर रहा है। चंडीगढ़ में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ गया है। स्थिति यह है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब से बेहद खराब की श्रेणी में पहुंच गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो आने वाले दिनों में और कम होगा व धुंध भी बढ़ेगी। इससे दिन में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। बढ़ती ठंड ने शहर की हवा को भी प्रभावित किया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक रेड जोन में पहुंच गया है। रविवार को पूरे दिन आबोहवा खराब रही।
विज्ञापन
शाम छह बजे तक सेक्टर-53 में एक्यूआई 374 तो सेक्टर-22 में 322 दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों में इन इलाकों में हवा बेहद खराब की श्रेणी में ही है। मौसम विभाग के अनुसार, धुंध बढ़ने की वजह से एक्यूआई बढ़ा है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे धुंध बढ़ेगी, इसका असर एक्यूआई पर देखने को मिलेगा। सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
23 दिसंबर तक छह डिग्री तक पहुंच जाएगा न्यूनतम तापमान
रात के सर्द होने के साथ ही राहगीरों, रिक्शा चालकों व सड़कों पर रहने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन और रात का तापमान गिरेगा। 23 दिसंबर तक दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का भी अहसास होगा।