फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh water not clear

चंडीगढ़ के पानी का चौंकाने वाला सच

Sat, 02 Aug 2014 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Aug 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
chandigarh water not clear

सिटी ब्यूटीफुल के कुछ हिस्सों का पानी सेहत के लिहाज से हाई रिस्क जोन में है। पानी पीने से टाइफाइड, डायरिया और कालरा होने की संभावना है। यह खुलासा पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक स्टडी में हुआ।

विज्ञापन


पीजीआई ने चंडीगढ़ के हाई रिस्क जोन इलाके मनीमाजरा, मौली जागरां व सेक्टर 25 से 20-20 सैंपल लिए थे। जांच में अधिकतर सैंपलों में आया कि यहां पानी पीने लायक नहीं है। स्टडी के मुताबिक इन इलाकों में डायरिया, कालरा और टाइफाइड होने की संभावना पांच से छह गुना तक है। जांच में यह भी पता चला कि इन इलाकों में रेगुलर पानी की सप्लाई बहुत कम है। पानी कम आने पर यहां के लोग पानी स्टोर करके रखते हैं।
विज्ञापन


दूषित होने के कारण
विशेषज्ञ बताते हैं कि ज्यादा दिन तक पानी को स्टोर रखने पर दूषित होने के चांस बढ़ जाते हैं। पानी दूषित होने का दूसरा कारण यह है कि नगर निगम की पीने की पाइप लाइन और सीवरेज की पाइपलाइन में बहुत ही पास-पास है। लीकेज होने पर पानी के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम को सलाह
स्टडी ने सिफारिश की है कि नगर निगम पानी की सप्लाई सुचारू रूप से रखे। साथ ही समय-समय पर क्लोरीनाइजेशन पर ध्यान रखना होगा। यह स्टडी स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. पीवीएम लक्ष्मी व डा. रविंद्रा खैवाल ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed