फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Vyapar Mandal will fight for the traders through social media.

Chandigarh News: सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारियों की लड़ाई लड़ेंगा चंडीगढ़ व्यापार मंडल

Thu, 04 Dec 2025 11:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Vyapar Mandal will fight for the traders through social media.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल अब सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापारियों की लड़ाई को मजबूत करेगा। व्यापारी अब उनकी समस्याएं व्यापार मंडल को वेबसाइट के साथ अब फेसबुक पेज पर भी बता सकते हैं। वीरवार को चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने शहर के व्यापारियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी मजबूत हुए फेसबुक पेज लांच किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्डा ने बताया कि आधिकारिक फेसबुक पेज की शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ व्यापार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cbmonline.in पहले से सक्रिय है और अब फेसबुक पेज जुड़ने से यह संपर्क और संचार प्रणाली और मजबूत हो गई है। संजीव चड्डा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक तेजी और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। इससे व्यापारियों के बीच तालमेल और एकजुटता भी बढ़ेगी। संगठन ने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे इन डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग करें जिससे उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो सके। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष और आधिकारिक प्रवक्ता दिवाकर सहूंजा ने कहा कि फेसबुक पेज व्यापारियों के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article