{"_id":"6406e2355113071bd90f4284","slug":"chandigarh-ut-vigilance-arrested-employee-of-state-transport-authority-accepting-bribe-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: बंद हो चुकी सीरीज की गाड़ी को रजिस्टर कराने के नाम पर ली रिश्वत, एसटीए का कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: बंद हो चुकी सीरीज की गाड़ी को रजिस्टर कराने के नाम पर ली रिश्वत, एसटीए का कर्मी गिरफ्तार
Tue, 07 Mar 2023 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 12:35 PM IST
सार
बलविंदर सिंह ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया था कि वह उसकी पुरानी बीएस4 टैक्सी को एसटीए में रजिस्टर करा देगा, जिसके एवज में कुल 70 हजार की मांग की थी। बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह ने 40 हजार रुपये ले लिए थे और बाकी के 30 हजार रुपये में से 10 हजार की रकम लेते हुए विजिलेंस ने उसे एसटीए दफ्तर के बाहर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ यूटी विजिलेंस ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) के एक कर्मचारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो एसटीए में चालक है। उसने बीएस4 गाड़ी को बैक डेट में रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया था कि वह उसकी पुरानी बीएस4 टैक्सी को एसटीए में रजिस्टर करा देगा, जिसके एवज में कुल 70 हजार की मांग की थी। बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह ने 40 हजार रुपये ले लिए थे और बाकी के 30 हजार रुपये में से 10 हजार की रकम लेते हुए विजिलेंस ने उसे एसटीए के दफ्तर के बाहर से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी बलविंदर को रंगे हाथ पकड़ने के लिए विजिलेंस ने वाहन मालिक को उसे रिश्वत देने के लिए भेजा था। जैसे ही बलविंदर ने वाहन मालिक से रिश्वत ली विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चीफ विजिलेंस ऑफिसर-कम-प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चंडीगढ़ प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। आने वाले समय में जिन कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलेगी, उन्हें ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
2020 में बंद हो गया था बीएस4 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन
स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने वर्ष 2020 में ही बीएस-4 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया था। उसके बाद से इन गाड़ियों की जगह बीएस6 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। शहर की सभी कॉमर्शियल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एसटीए करता है। इसके लिए एक राष्ट्रीय पोर्टल केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की तरफ से बनाया गया है, जहां पर इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होता है।
विज्ञापन
एसटीए के अधिकारियों का कहना है कि बलविंदर सिंह बैक डेट में जाकर किसी भी बीएस4 गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकता था, क्योंकि पोर्टल का सिस्टम ऐसा है कि जो बीएस-4 गाड़ियों की की डिटेल नहीं उठाता है। ऐसे में आरोपी किसी भी तरह बीएस4 गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पता। उसने सिर्फ झूठे आश्वासन दिए थे और उसी के आधार पर शिकायतकर्ता से पैसे ठगे गए।