फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh University Btech Student Commits Suicide, Mobile Video

बीटेक स्टूडेंट ने दो मिनट के वीडियो में उड़ेला दर्द और झूल गया फंदे पर, वजह चौंकाने वाली

Sat, 14 Jul 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Sat, 14 Jul 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh University Btech Student Commits Suicide, Mobile Video
student suicide - फोटो : डेमो
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कर रहे नौजवान ने दो मिनट के मोबाइल वीडियो में दिल का दर्द उड़ेला और फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मामला मोहाली के खरड़ का है। दर्पण सिटी में रह रहे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र ने अपने ही रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करण कौशल, निवासी सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


फंदा लगाने से पहले उसने दो मिनट का एक वीडियो भी अपने मोबाइल से बनाया था। इसमें उसने मम्मी और पापा को आई लव यू कहा है। साथ ही कहा है कि मैं अपनी जिंदगी में कई परेशानियों से घिरा हूं। उन परेशानियों से निकलना आसान नहीं है। इस कारण वह ये कदम उठा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने कहा कि हमारे आने से पहले शव को फंदे से न उतारना। फिर उनके पहुंचने के बाद ही शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। करण कौशल तीन अन्य साथियों के साथ रहता था। उसके साथियों ने बताया कि शुक्रवार को जब वह यूनिवर्सिटी जाने लगे तो करण को भी साथ चलने को कहा था, लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी चले गए। उनका कहना है कि शाम को जब वह पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने दूसरी चाबी से कमरा खोलकर अंदर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान करण को फंदा से लटका देखकर वह दंग रह गए। उसने बेड पर चेयर रखकर फंदा लगाया था। इसके बाद युवकों ने तुरंत अपने जानकारों व पुलिस को सूचित किया।

पिता का नंबर लिखकर छोड़ा
इस दौरान उसके परिजनों तक मौत की खबर आसानी से पहुंच सके। इसके लिए युवक ने एक कॉपी पर अपने पिता का फोन नंबर और आगे पापा लिखा था। साथ ही उक्त कापी डाइनिंग टेबल पर छोड़ दी थी।


बेटे का शव देख मां हुई बेहोश
मृतक के पिता राजिंदर कौशल सोलन में ही टीचर है। जब मृतक के परिजन शहर पहुंचे तो अपने बेटे का शव देखकर उनका बुरा हाल था। मां कुछ समय के लिए बेहोश हो गई। उनके साथ आए अन्य रिश्तेदारों का भी बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed