फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Uber Bike Case Rider Accused of Misconduct With Minor Girl Police Take Action

Uber Rider: उबर राइडर एक हाथ से चलाता रहा बाइक, दूसरे से गलत तरीके से छूता रहा; छात्रा ने बनाई आरोपी की वीडियो

Sat, 13 Dec 2025 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Dec 2025 01:07 PM IST
सार

चंडीगढ़ से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक उबर राइडर एक हाथ से बाइक चलाता रहा। दूसरे हाथ से छात्रा को गलत तरीके से छूता रहा। परीक्षा देने जा रही छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद पिता को फोन किया। विरोध करने पर आरोपी ने बाइक भगाई। बाइक फिसलकर गिरने से छात्रा घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Chandigarh Uber Bike Case Rider Accused of Misconduct With Minor Girl Police Take Action
Chandigarh Uber Bike Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ट्राइसिटी में रोजाना हजारों लोग बाइक टैक्सी बुक करते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, कॉलेज गोइंग लड़कियों, दफ्तर आने-जाने वाली महिलाओं व आम लोगों के लिए यह सतर्क करने वाली खबर है। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह परीक्षा देने निकली 11वीं की छात्रा उबर बाइक पर बैठी ही थी कि चालक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने हिम्मत दिखाई, विरोध किया, पिता को फोन किया, वीडियो भी बनाया... लेकिन आरोपी रुकने के बजाय और तेज भगाने लगा और अंत में बाइक गिरा दी। इससे छात्रा को चोट आई है। 
विज्ञापन


इस घटना ने ट्राइसिटी में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उबर चालक शाहनवाज उर्फ शानू को देर रात मनीमाजरा से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को शनिवार को अदालत में किया जाएगा। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी राइड के दौरान एक हाथ से बाइक चलाता रहा और दूसरे हाथ से गलत तरीके से छूता रहा।
 

जानिए... पूरा घटनाक्रम, छात्रा ने हिम्मत दिखा कैसे खुद को बचाया
पीड़िता पंचकूला की रहने वाली है। शुक्रवार सुबह उसकी सेक्टर-40 के स्कूल में 9 बजे परीक्षा थी। उसने उबर बाइक बुक की। एप पर यूपी नंबर की बाइक और ड्राइवर की फोटो दिखाई दी। छात्रा के अनुसार, बाइक पर बैठते ही आरोपी ने गलत हरकत शुरू कर दी। 

 

सहमी छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया और तुरंत पिता को फोन किया। उसने ड्राइवर से राइड रोकने को कहा लेकिन आरोपी और तेज गति से बाइक भगाने लगा। सुबह करीब साढ़े 8 बजे सेक्टर-37/38 स्मॉल चौक के पास स्लिप रोड पर आरोपी ने बाइक अचानक तेज मोड़ दी। 
 

इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। छात्रा उठकर सेक्टर-37 मार्केट की तरफ भागी। इसी दौरान आरोपी भी उसके पीछे आया लेकिन छात्रा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। गिरने से छात्रा के पैर और आरोपी के हाथ में चोट आई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
 

अस्पताल ले गए परिजन फिर भी परीक्षा दी
मौके पर पहुंचे परिजन उसे जीएमएसएच-16 ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए परीक्षा देने भी चली गई। उधर, शाम को इसकी शिकायत मिलने के बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। 
 

आरोपी का पता मनीमाजरा मठ मंदिर के पीछे लगा। देर रात पुलिस टीम पहुंची तो वह कमरे में सोने की तैयारी कर रहा था। पुलिस को देख आरोपी गलती मानने लगा। आरोपी मनीमाजरा में किराए पर रहता है। उसे हिरासत में लेकर पीड़िता से पहचान करवाई गई।
 

पहले पुलिस ने स्प्लेंडर बाइक चालक को उठाया
पीड़िता ने बाइक गिरने के बाद एचपी नंबर स्प्लेंडर बाइक की फोटो खींची थी। पीड़िता को लगा शायद वह उसी बाइक पर आई है। यही फोटो पुलिस के पास पहुंची और सभी जगह वायरल हो गई। पुलिस ने करीब सवा 7 बीजे स्प्लेंडर बाइक चालक को उठा लिया। वह व्यक्ति किसी पेट्रोल पंप पर काम करता था। 
 

पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ करने लगी। तब लड़की ने बताया कि वह व्यक्ति नहीं है, वह तो मदद के लिए किया रुका था। उसने आरोपी की बाइक समझकर बाइक की फोटो खींच ली थी। जिसके बाद पुलिस ने एप में नंबर चेक कर असली आरोपी की तलाश शुरू की। वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारी के पकड़ने जाने की खबर मिलते ही सेक्टर 39 थाने में पेट्रोल पंप के कई कर्मचारी पहुंच गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed