फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Transport Undertaking Hiked Bus Fair from 12 March

चंडीगढ़ में महंगा हुआ सफर, CTU बसों का किराया बढ़ा, अब चुकाने होंगे इतने पैसे

Fri, 09 Mar 2018 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Mar 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Transport Undertaking Hiked Bus Fair from 12 March
बसों का किराया बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सीटीयू की बसों में रोजाना सफर करने वाले दो लाख यात्रियों को 12 मार्च से एसी और नॉन एसी बसों में यात्रा के दौरान अधिक किराया देना पड़ेगा। सीटीयू की ओर से किराए में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। एसी और नॉन एसी बस के किराए में बढ़ोतरी के साथ बसों के पास भी महंगे कर दिए गए हैं। इससे सीधे आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू ) की लोकल रूट की 500 बसों में यात्रियों को अधिक किराया देना होगा।
विज्ञापन


यह किराया एसी और नॉन एसी बसों में यात्रा प्रारंभ से पांच किलोमीटर तक, पांच से दस किलोमीटर तक और दस किलोमीटर के ज्यादा की कैटेगरी में  बढ़ाया गया है। यह फैसला चंडीगढ़ प्रशासन और ट्रांसपोर्ट विभाग की मीटिंग के बाद लिया गया है। फिलहाल सीटीयू को हर साल करीब 80 करोड़ का घाटा हो रहा है। सीटीयू ने किराए को बढ़ाने का प्रपोजल छह महीने पहले बनाया गया था। ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से किराया बढ़ाने के पीछे यह दलील चंडीगढ़ प्रशासन को दी गई थी कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


सीटीयू की कमाई 140 करोड़ हैं जबकि सीटीयू का खर्चा 220 करोड़ है। 80 करोड़ के घाटे को पूरा करने केलिए यह किराया बढ़ा दिया गया है। पिछले तीन साल से सीटीयू की ओर से किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। सीटीयू की ओर से बस पास सहित सभी तरह के पासों के रेट बढ़ गए हैं। इस कारण स्टूडेंट्स के साथ रोजाना यात्रा करने वालों का सफर महंगा हो जाएगा। सीटीयू की ओर से 74 रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। सीटीयू की ओर से एसी और नॉन एसी की 450 बसें चल रही हैं। वहीं लांग रूट पर 100 बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉन एसी बस में डेली पास अब 50 और मासिक पास 600 रुपये का

Chandigarh Transport Undertaking Hiked Bus Fair from 12 March
सीटीयू बस - फोटो : amar ujala
बस पास के रेट में भी बढ़ोतरी हो गई है। नॉन एसी बस में रोजना के लिए मिलने वाला पास पहले 30 रुपये का होता था। अब इसे 20 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 50 रुपये का कर दिया है। वहीं, एसी बस का पास अब 60 रुपये में बनाया जाएगा। वहीं, नॉन एसी बस पास होने पर हर दिन दस रुपये एक्स्ट्रा देकर एसी और नॉन एसी बसों में सफर किया जा सकता है। जनरल नॉन एसी बस का मासिक पास 500 रुपये का होता था। इसमें 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, यह पास अब 600 रुपये कर दिया गया है।

वहीं एसी बस का पास पूरे ट्राईसिटी का मासिक पास 800 रुपये का होगा। राज्य कर्मचारी, केंद्र कर्मचारी और बैंक कर्मचारी के लिए मासिक पास नॉन एसी बस 300 रुपये में बनेगा जबकि एसी बस के मासिक पास में कोई छूट नहीं दी जाएगी। वहीं स्टूडेंट्स पास 60 से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है। विद्यार्थियों के लिए सभी जनरल रूट का पास 160 रुपये का होता था, जिसे अब बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है। वहीं, एसी बस के पास में विद्यार्थियों को 50 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा।

छह से 12 साल की उम्र के पास में एसी और नान एसी कैटेगरी में 50 का फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं सीबीआई, पुलिस इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के लिए नॉन एसी बस का मासिक पास 200 रुपये का बनाया जाएगा। दिव्यांग जन मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा इश्यू किया गया कार्ड उनके पास होना चाहिए। वहीं, बस पास के लिए 30 रुपये का स्मार्ट कार्ड जरूरी होगा। बस पास 30 दिन का बनेगा। बस पास पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जाएगा।

सीटीयू की एसी, नॉन एसी, डेली बस पास, मंथली बस पास सहित सभी कैटेगरी में किराया 12 मार्च से बढ़ा दिया जाएगा। सीटीयू को अधिक घाटा होने के कारण चंडीगढ़ प्रशासन और ट्रांसपोर्ट विभाग की मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है।
- अमित तलवार, निदेशक, चंडीगढ़ ट्रासपेार्ट विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed