फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh transport undertaking going to buy 200 buses

खुशखबरीः CTU के बेड़े में शामिल होंगी 200 बसें, खरीदारी शुरू हो गई है

Thu, 25 May 2017 03:12 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 May 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
chandigarh transport undertaking going to buy 200 buses
सीटीयू बस - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ में बसों में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) दो सौ बसें खरीदेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें 40 आर्डिनरी, 120 एचवीएसी और 40 बसें सुपर लग्जरी होंगी। इनकी खरीद पर 107 करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन


40 आर्डिनरी बसों की चैसिस सीटीयू को मिल गई है। बॉडी बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। बसों की बॉडी तैयार करने के लिए अगले सप्ताह फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसके बाद तय होगा कि किस कंपनी को बॉडी तैयार करने के लिए चैसिस दी जाएं।
विज्ञापन


अभी सीटीयू के बेड़े में 539 बसें
सीटीयू के बेड़े में 539 बसें हैं। इसमें 126 लांग रूट और अन्य लोकल और सब अर्बन एरिया में चलाई जाती हैं।

लंबे रूट पर चलेंगी सुपर लग्जरी बसें
सुपर लग्जरी बसों को लांग रूट पर चलाया जाएगा। 40 नई सुपर लग्जरी बसें खरीदने पर सीटीयू के करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लंबे रूट पर ये बसें अच्छी कमाई कर सकती हैं। घाटे को पूरा करने के लिए ये बसें कारगर हो सकती हैं। नई खरीदी जाने वाली बसें पुरानी हो चुकी बसों की भी जगह लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनेंशियल बिड अगले हफ्ते
सीटीयू ने बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 40 आर्डिनरी बसों की चैसिस मिल गई है। इसकी फाइनेंशियल बिड अगले सप्ताह खुलेगी। एचवीएसी और सुपर लग्जरी बसों की खरीद की प्रक्रिया चल रही है।
- अमित गुप्ता, महाप्रबंधक, सीटीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed