फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh transport undertaking bus accident report

5 साल में 591 सड़क हादसे और 49 ने गंवाई जान, CTU बस चालक जिम्मेवार

Thu, 20 Apr 2017 01:20 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Apr 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
chandigarh transport undertaking bus accident report
सीटीयू बस - फोटो : file photo
पांच साल में चंडीगढ़ परिवहन (सीटीयू) की बसों से 591 सड़क दुर्घटनाएं हुईं और 49 लोगों ने जान गंवाई। इसके लिए सीटीयू चालक जिम्मेवार हैं। जान गंवाने वालों में पैदल चलने वाले, साइकिल चालक, दोपहिया वाहन चालक समेत 49 लोगों ने जान गंवाई। यह खुलासा हुआ है आरटीआई से मिली जानकारी में।
विज्ञापन


सीटीयू ड्राइवरों की लापरवाही से 591 हादसों की सूचना पुलिस के पास है, जिनमें से कुल 510 हादसों में घायलों को या तो मामूली या फिर गंभीर चोटें आईं। चंडीगढ़ में सीटीयू बसों के चार डिपो हैं। लंबी दूरी की बसों पर डिपो नंबर-1 और 3 रन हैं। डिपो नंबर-1 के अंतर्गत आने वाली सीटीयू बस की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की चंडीगढ़ मध्यमार्ग पर दर्दनाक मौत हुई थी।
विज्ञापन


लोकल बसों से ज्यादा हादसे
आरटीआई के अनुसार सीटीयू के एक अधिकारी ने बताया कि 441 सड़क दुर्घटनाओं में शामिल बसें डिपो नंबर-4 से संबंधित हैं, जो चंडीगढ़ में स्थानीय मार्गों पर चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 ड्राइवरों के खिलाफ विभागीय जांच
एक सीनियर सीटीयू अधिकारी के अनुसार सीटीयू बसों से जुड़ी सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ हर गुजरते वर्ष में बढ़ गया, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में जानलेवा सड़क हादसों की संख्या में गिरावट आई है। सड़क हादसों के मामले में कुल 35 ड्राइवरों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

विहेवियर ठीक न होने की 30 शिकायतें

chandigarh transport undertaking bus accident report
सीटीयू बस - फोटो : amar ujala
सीटीयू की बसों में ड्राइवर और कंडक्टर का बिहेवियर ठीक न होने की 30 शिकायतें डायरेक्टर के पास पहुंच चुकी हैं। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बस में तैनात कंडक्टर वड्राइवर के बर्ताव पर सवालिया निशान लगाते हुए पब्लिक की तरफ से मिली शिकायत पर सीटीयू डायरेक्टर ने उनसे जवाब तलब किया है। सूत्रों के अनुसार शराब पीकर गाड़ी चलाना, स्टॉपेज पर गाड़ी न रोकना और दरवाजा लॉक रखने की शिकायतें मिली हैं।

करेंगे सख्त कार्रवाई
सीटीयू डायरेक्टर अमित तलवार ने अधिकारियों को तलब करते हुए कहा कि अब सभी इंस्पेक्टरों को एल्कोमीटर दिया जाए। अगर कोई कंडक्टर या ड्राइवर मिस बिहेव करे तो सीटीयू की ईमेल पर शिकायत कर सकते हैं। अगर ड्राइवर का नाम, गाड़ी का नंबर होगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की तरफ से निर्देश जारी किया गया है कि ड्राइविंग के समय मोबाइल इस्तेमाल न करें, वर्दी और बेल्ट का प्रयोग करें। एल्कोमीटर का टेंडर भी डाला गया है। इसके पास हो जाने के बाद ड्राइवर को एल्कोमीटर से चेक भी करेंगे।
- अमित तलवार, डायरेक्टर, सीटीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed