फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Traffic Police cut challan of inspector for driving car without wearing seat belt

Chandigarh: बिना सीट बेल्ट लगाए कार चला रहा था इंस्पेक्टर, बाइक सवार ने ट्वीटर पर शेयर किया वीडियो, कटा चालान

Fri, 04 Nov 2022 12:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 12:19 PM IST
सार

डीएसपी रामगोपाल ने बताया कि चंडीगढ़ यातायात पुलिस ट्वीटर पूरी तरह से सक्रिय है। किसी भी तरह की समस्या हो तो आप भी चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट को टैग कर पोस्ट शेयर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Traffic Police cut challan of inspector for driving car without wearing seat belt
बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाते इंस्पेक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नियम तोड़ने पर चंडीगढ़ यातायात पुलिस ने अपने ही एक इंस्पेक्टर का चालान काट दिया। इंस्पेक्टर ने वर्दी पहन रखी थी और बिना सीट बेल्ट लगाए ही कार चला रहे थे। एक व्यक्ति ने इंस्पेक्टर रामदयाल का वीडियो बनाकर ट्वीटर पर शेयर किया जिसके तुरंत बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया।

विज्ञापन


मामला सेक्टर-20/30/19/27 चौक का है। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर रामदयाल वर्दी में निजी कार से कहीं जा रहे थे। उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उनका वीडियो बना लिया। रामदयाल ने बाइक सवार को वीडियो बनाते देखा और पूछा तो बाइक सवार ने उनसे कहा आप बिना सीट बेल्ट के हैं। इसके बाद इरफान सैफी नामक ट्वीटर हैंडल से इंस्पेक्टर रामदयाल का वीडियो साझा किया गया। सैफी ने पोस्ट के साथ लिखा कि चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर साहब जिन्होंने सीट बेल्ट ही नहीं लगाई। 
विज्ञापन


करीब ढाई बजे ट्रैफिक पुलिस ने इस पोस्ट पर वॉलेशन आईडी 22377518 शेयर कर दी। पोस्ट पर गुलशन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वाह बहुत अच्छा, सभी के साथ एक जैसे व्यवहार करना चाहिए। वहीं भावेश ने लिखा कि इस तरह वीडियो बनाना सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है। जवाब में इरफान सैफी ने लिखा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाइक के पीछे बैठकर वीडियो बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ट्वीटर पर सक्रिय है यातायात पुलिस 
डीएसपी रामगोपाल ने बताया कि चंडीगढ़ यातायात पुलिस ट्वीटर पूरी तरह से सक्रिय है। किसी भी तरह की समस्या हो तो आप भी चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट को टैग कर पोस्ट शेयर कर सकते हैं। यातायात पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। इसके अलावा लोग गलत पार्किंग को लेकर भी लगातार ट्वीटर पर पोस्ट शेयर करते हैं जिस पर ट्रैफिक पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। 


हाल ही में पीसीआर गाड़ी का भी काटा था चालान 
30 अक्तूबर की रात करीब तीन बजे सेक्टर-47 के ई-संपर्क लाइट प्वाइंट पर पुलिस की पीसीआर गाड़ी रेड लाइट होने पर जेब्रा क्रॉसिंग के पार खड़ी थी। मोहित शर्मा ने इसकी फोटो खींची और चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए ट्वीटर पर पोस्ट कर दी। इसके बाद यातायात पुलिस ने पीसीआर का चालान काट दिया था। इससे पहले भी कई बार नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मियों के चालान हो चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed