फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh traffic police circular for auto drivers police verification

20 तक कैसे होगी ऑटो की पुलिस वेरिफिकेशन, तरीका और शर्तें ही नहीं पता

Mon, 08 Jan 2018 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Jan 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
chandigarh traffic police circular for auto drivers police verification
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस
चंडीगढ़ की ट्रैफिक पुलिस ने फरमान तो जारी कर दिया है, लेकिन ऑटो की वेरिफिकेशन 20 तक पूरी कैसे होगी, तरीका और शर्तें तो पता ही नहीं। विभाग की ओर से भले ही फरमान जारी कर दिया गया हो कि 20 जनवरी से पहले ऑटो पर वेरिफिकेशन रिपोर्ट चस्पा की जाए, लेकिन ऑटो चालकों को यह नियम पता ही नहीं है। इस तरह के हालात में वे कैसे वेरिफिकेशन होगा यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। ऑटो चालक को पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट कैसे मिलेगी इसकी जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन


इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पडे़गा। शहर में अभी तक आठ हजार कामर्शियल वाहन चल रहे हैं। इनमें अभी तक पुलिस वेरिफिकेशन केवल दो हजार की हो पाई है। एसटीए की ओर से जारी निर्देश का तो ऑटो चालकों ने यह पालन किया कि नाम, पता, मोबाइल नंबर, ड्राइवर कर लाइसेंस नंबर होना चाहिए लेकिन अभी तक यह ऑटो में नहीं लगा हुआ है। कई ऑटो ऐसे चल रहे हैं। इसके बाद भी एसटीए और ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यह पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट चस्पा किए बिना अगर ऑटो चलेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह कहना है ऑटो चालकों का
स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की ओर से भी नाम, पता, मोबाइल नंबर ऑटो पर लिखवाना जरूरी था। वह तो हमने लिखवा लिया। अभी तक हमें पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट कैसे मिलेगी। यह पता नहीं है। इस बारे में हम कैसे अप्लाई करें। यह कार्ड कहां मिलेगा। इसकी अभी तक  कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज शर्मा, ऑटो चालक

चालान के लिए परेशान किया जा रहा
शहर में ऑटो के लिए रोज नए नियम बनते हैं। हमें पता भी नहीं है। अब पुलिस वेरिफिकेशन कार्ड लगाया जाना जरुरी है। अभी तक हमें नहीं पता यह कहां मिलेगा। पुलिस वेरिफिकेशन नहीं होने का चालान भी काटा जा रहा है। इससे हमें परेशानी होती है।
- मुख्तार हुसैन, ऑटो चालक

शहर में हर हफ्ते काट दिया जाता है चालान
शहर में हर हफ्ते चालान काट दिया जाता है। कई बार वेरिफिकेशन सहित सभी सर्टिफिकेट देने के बाद भी हमें पता नहीं होता है कि हमारा चालान क्यों हुआ है। पुलिस की ओर से अभी तक पुलिस वेरिफिकेशन रिपेार्ट जो चस्पा करनी है। यह कार्ड कहां मिलेगा इसकी जानकारी अभी तक हमें नहीं हो पाई है। इस कारण हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- संजय मुनि, ऑटो चालक

चालान करेंगे, ऑटो भी जब्त किए जाएंगे
एसटीए ने कहा है कि जो भी ऑटो चालक अगर नाम, पता और अपनी पूरी जानकारी ऑटो पर नहीं लिखवाएंगे तो हम उन पर कार्रवाई करेंगे। हम जल्द ही चेकिंग अभियान चलाएंगे। उसमें अगर पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट नहीं मिलेगी तो हम 20 जनवरी के बाद चालान करेंगे। इसके साथ ही ऑटो भी जब्त किए जाएंगे।
- राजीव तिवारी, एडिशनल सेक्रेटरी, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed