फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Traffic DSP, car stuck in traffic, opened the jam, walking one kilometer

ट्रैफिक में फंसी डीएसपी की गाड़ी, एक किमी पैदल चल खुद खुलवाया जाम

Tue, 07 Dec 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Traffic DSP, car stuck in traffic, opened the jam, walking one kilometer
चंडीगढ़। यातायात पुलिस वाहन चालकों की राह आसान बनाती है। इसके लिए शहर में जगह-जगह यातायात पुलिस से जुड़े सिपाही तैनात किए गए हैं। सोमवार को ट्रैफिक लाइट खराब होने के कारण सेक्टर-32 से लेकर सेक्टर-20 चौक तक जाम लग गया। इसी जाम में फंसी थीं दानिप्स कैडर की डीएसपी पलक गोयल।
विज्ञापन

जाम देखकर डीएसपी ने बिना देरी किए एक किलोमीटर चलकर चौक पर आकर जाम खुलवाया। एक सिपाही की तरह उन्होंने चौक पर खड़े होकर वाहन चालकों को डायरेक्शन दिए। कुछ ही देर में जाम खुल गया। यही नहीं उन्होंने यातायात पुलिस के जिम्मेदारों को फोन कर ट्रैफिक लाइट ठीक करवाई, उसके बाद वह चौक से रवाना हुईं। डीएसपी पलक के इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब दो बजे जीएमसीएच सेक्टर-32 के सामने मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया। जाम का कारण ट्रैफिक लाइट बंद होना था। एक साथ चौक पर चोरों ओर से वाहन पहुंचने पर जाम लगातार बढ़ता गया। इसी दौरान इसी मार्ग से कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

के लिए ट्रैफिक पुलिस की डीएसपी पलक गोयल भी गुजर रही थीं, वह भी जाम में फंस गईं। जाम सेक्टर-32 चौक से सेक्टर-20 चौक तक लगा था। यहां वाहनों का शोर तेज था। हर किसी को अपने वाहन निकालने की जल्दी थी। हॉर्न भी तेज आवाज में बज रहे थे। लोगों की समस्या बढ़ रही थी। उसी दौरान डीएसपी पलक अपनी गाड़ी से उतरकर एक किमी तक पैदल चलकर सेक्टर-20 चौक तक पहुंची। वहां देखा कि ट्रैफिक लाइट खराब है। उन्होंने एक हाथ से वाहन चालकों को एक साइड से निकलने के निर्देश दिए और दूसरे हाथ से फोन लगाकर यातायात पुलिस के इंस्पेक्टर को बुलाया। जाम में ही एक सीटीयू की बस खराब हो गई, जिसके कारण यातायात कुछ धीरे-धीरे आगे बढ़ा। यातायात पुलिस के इंस्पेक्टर के आने से पहले डीएसपी ने अधिकांश जाम खुलवा दिया था। कुछ देर बाद में यातायात पुलिस के लोगों से ही कहकर उन्होंने लाइट ठीक करवाईं। करीब 20 मिनट तक उन्होंने जाम में रहकर लोगों के वाहनों को निकलवाया। यहीं नहीं नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की तस्वीरें भी खींचीं।

इनसेट---
जाम के दौरान ही डीएसपी की कार को पीछे से ऑटो चालक ने मारी टक्कर, किया माफ
जाम खुलवाने के बाद जाते समय डीएसपी की इनोवा कार को पीछे से ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। चालक ने पीछे आकर देखा कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। यह बात डीएसपी को पता लगी। उन्होंने कहा कि जाम में ऐसी स्थितियां कभी-कभी चालकों
के सामने बन जाती हैं। ऐसे में चालक को उन्होंने माफी देते हुए जाने दिया। उनकी इस उदारता की प्रशंसा कई चालक करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed