फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh trade cell election

चंडीगढ़ व्यापार मंडल: चुनाव, जीत और जश्न

Fri, 21 Feb 2014 10:28 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Feb 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
chandigarh trade cell election

चंडीगढ़ व्यापार मंडल चुनाव में एक बार फिर अध्यक्ष पद पर चरंजीव सिंह काबिज हो गए। व्यापार मंडल चुनाव में चरंजीव सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवि प्रकाश कांसल को 209 वोट के अंतर से शिकस्त दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को सेक्टर-30 स्थित अग्रसेन भवन में व्यापार मंडल चुनाव के लिए मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चरंजीव सिंह और रवि प्रकाश कांसल ने सबसे पहले वोट डाला। दोनों ही गुट के समर्थक मतदान स्थल के बाहर प्रचार करते रहे।
विज्ञापन


चरंजीव सिंह के लिए दिवाकर सहूंजा, अनिल वोहरा, बुद्घिराजा, जीएस (रॉकी), राकेश कनौजिया, राजन महाजन, जगदीश कपूर, वरिंदर गुलेरिया, जसपाल कपूर, गुरशरण बत्रा मौजूद रहे। वहीं रवि प्रकाश कांसल के लिए धर्मपाल गुप्ता और अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने मनाया जीत का जश्न

chandigarh trade cell election

तय समय तक मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। जैसे ही चुनाव के रुझान आते गए चरंजीव सिंह के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

अंतिम परिणाम आने पर व्यापारियों ने चरंजीव सिंह को उठा लिया और ढोल बजने लगा। उनके समर्थकों ने उन्हें फूलों की मालाओं से लाद दिया।

जीत के बाद चरंजीव सिंह के समर्थकों ने सिटी की मार्केट में जीत का जश्न मनाया। जीत का जुलूस सेक्टर-20, सेक्टर-22 की मार्केट, सेक्टर-21 स्थित चरंजीव सिंह के आवास से होता हुआ सेक्टर-44-43 की मार्केट में समाप्त हुआ।

बेटी ने खिलाया जीत का लड्डू
चरंजीव सिंह की जीत के बाद उनकी बेटी मन्नत अरोड़ा ने उनको लड्डू खिलाया। इस मौके पर उनकी पत्नी शब्बी अरोड़ा और करन भी मौजूद रहे।

ये रहा आंकड़ों का गणित

chandigarh trade cell election
सीबीएम के कुल वोट-400
कुल वोटिंग-379
चरंजीव सिंह-294
रवि प्रकाश कांसल-85

अध्यक्ष ने गिनाईं प्राथमिकताएं

chandigarh trade cell election

चंडीगढ़ व्यापार मंडल के दोबारा चुने गए अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता व्यापारी एकता है। ट्राइसिटी में खुलने वाले माल्स को देखते हुए वह लोकल मार्केट को चमकाएंगे।

इसके लिए नगर निगम का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग बायलाज के मामले को लेकर व्यापारी जनहित याचिका दाखिल करने जा रहे हैं।

साथ ही शहर के व्यापारियों के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी। नई ग्रेन मार्केट और चंडीगढ़ की सब्जी मंडी का उच्चीकरण करवाने की योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed