फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh on Top Ranking due to GST collection

उपलब्धिः 99 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करके जीएसटी संग्रह में चंडीगढ़ फिर अव्वल, पंजाब तीसरे नंबर पर

Fri, 07 Aug 2020 03:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 07 Aug 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh on Top Ranking due to GST collection
सांकेतिक तस्वीर
मार्च में वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद जीएसटी संग्रह में एक बार फिर चंडीगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया है। चंडीगढ़ ने इस वित्तीय वर्ष में 99 प्रतिशत रिटर्न फाइल का लक्ष्य पूरा करते हुए 83.10 प्रतिशत जीएसटी संग्रह किया। गुजरात ने 81.44 प्रतिशत संग्रह कर दूसरा और पंजाब ने 81.10 प्रतिशत जीएसटी संग्रह कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


वस्तु एवं सेवा कर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में 27 हजार से अधिक ट्रेडर हैं। इनमें 22 हजार से अधिक ट्रेडर समय से रिटर्न फाइल करते हैं। इस बार भी 31 मार्च 2020 वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर देश में जीएसटी संग्रह में अन्य राज्यों को पछाड़ते हुए चंडीगढ़ ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ ने 83.10 प्रतिशत जीएसटी संग्रहण किया है। 2019 में जीएसटी संग्रह 81.39 प्रतिशत था। इस वर्ष 1.71 प्रतिशत अधिक जीएसटी संग्रह हुआ है। जीएसटी संग्रह चंडीगढ़ प्रशासन के लिए राजस्व संग्रह का प्रमुख स्रोत भी माना जाता है, इसलिए विभाग संग्रह को लेकर काफी गंभीरता से कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में 108.04 करोड़ रुपये का हुआ संग्रह
लॉकडाउन के बाद वित्तीय वर्ष 2020-21 के जीएसटी संग्रह में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जुलाई में जीएसटी संग्रह 108.04 करोड़ रहा। अप्रैल में जीएसटी संग्रह की दर 13.92 करोड़ रुपये थी। मई में 43.52 करोड़ और जून में 71.31 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह हुआ था।


जीएसटी संग्रह को लेकर इस बार विभाग ने कुछ बदलाव किए थे। करदाताओं को रिटर्न फाइल करने के लिए समय-समय पर जागरूक किया गया। एसएमएस के जरिए भी रिटर्न फाइल करने की करदाताओं को जानकारी दी गई।
- आरके चौधरी, असिस्टेंट कमिश्नर, वस्तु एवं सेवाकर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed