{"_id":"64ad7afa6c9757ffc10b9cc3","slug":"chandigarh-to-delhi-bus-service-restored-after-heavy-rain-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से राहत: अब कर सकेंगे हरियाणा और दिल्ली की यात्रा, मगर हिमाचल व उत्तराखंड नहीं जाएंगी चंडीगढ़ की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से राहत: अब कर सकेंगे हरियाणा और दिल्ली की यात्रा, मगर हिमाचल व उत्तराखंड नहीं जाएंगी चंडीगढ़ की बसें
Tue, 11 Jul 2023 09:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Jul 2023 09:33 PM IST
सार
बारिश से दिल्ली जाने वाली बसें भी प्रभावित हुई थीं। साहा और बनूड़ के रास्ते कुछ बसें दिल्ली जा रहीं थीं लेकिन मंगलवार से दिल्ली बस सेवा सामान्य हो गई।
विज्ञापन
Chandigarh News:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों हुई भारी बारिश से चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की लोकल और लांग रूट की बसें भी प्रभावित हुईं हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के ज्यादातर रूट बंद हैं। इससे इन रूट पर बसें नहीं चल रहीं हैं। वहीं, चंडीगढ़ के कई अंडरपास और रास्ते बंद होने से जीकरपुर, डेराबस्सी, खरड़ और रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाली बसें भी बंद हैं। हालांकि यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली के लिए बसें बढ़ा दी गईं हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को मौसम खुलने के बाद पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी गई है लेकिन हिमाचल और उत्तराखंड के लिए बसें अभी नहीं चल रहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
बारिश से दिल्ली जाने वाली बसें भी प्रभावित हुई थीं। साहा और बनूड़ के रास्ते कुछ बसें दिल्ली जा रहीं थीं लेकिन मंगलवार से दिल्ली बस सेवा सामान्य हो गई। परिवहन निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि भारी बारिश के चलते बस सेवा प्रभावित हुई है। हिमाचल और उत्तराखंड के रूटों पर भूस्खलन हुए हैं, इन रूटों पर सड़क मार्ग खुलने के बाद सेवा शुरू होगी। हालांकि यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली के लिए बसों की संख्या को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, विकास नगर अंडरपास, इंडस्ट्रियल एरिया अंडरपास, शास्त्री नगर पुल समेत न्यू चंडीगढ़ का रास्ता टूटने से स्थानीय बस सेवा भी प्रभावित हुई है। मंगलवार को कई लोगों की शिकायत रही कि उन्हें बस के लिए सामान्य से काफी ज्यादा देर इंतजार करना पड़ा। बसों के रूट प्रभावित होने का लाभ ऑटो चालक उठा रहे हैं और लोगों से कई गुना पैसे वसूले गए। सीटीयू की तरफ से बताया गया कि व्यवस्था के बहाल होने के बाद सभी रूट को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।