फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh: Tissues Responsible to give water and food to trees are dying

चंडीगढ़ में हरियाली पर खतरा: पानी व भोजन पहुंचाने वाले ऊतक तोड़ रहे दम, सूख रहे पेड़

Mon, 10 Jan 2022 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 05:02 PM IST
सार

पंजाब यूनिवर्सिटी समेत चंडीगढ़ के कई पेड़ इसकी चपेट में आ चुके हैं। कोई जीव पेड़ के तने को खोखला कर ऊतकों को नुकसान पहुंचा रहा है। वैज्ञानिक जीव की पहचान के लिए शोध कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
chandigarh: Tissues Responsible to give water and food to trees are dying
पीयू में सूख रहा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में हरियाली पर चारों ओर से हमला हो रहा है। अब जो पेड़ सूख रहे हैं, उनका एक और कारण यह निकलकर आया है कि पेड़ को पानी व भोजन पहुंचाने वाले ऊतक एक जीव के कारण मर रहे हैं। ये जीव दीमक से लेकर अन्य भी हो सकते हैं। इस पर शोध चल रहा है। वहीं जिम्मेदारों को भी इन पेड़ों की ओर ध्यान देना होगा। अब तक कई पेड़ दम तोड़ चुके हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


शहर के मध्य मार्ग, सेक्टर-14 से 15 वाले मार्ग के अलावा इंडस्ट्रियल एरिया, पीजीआई मार्ग पर कई पेड़ों के तने खोखले हो रहे हैं। इसके अलावा पीयू में लगे कई पेड़ों पर भी ऐसा ही साया है। पेड़ का तना बीच में से खोखला हो रहा है, जो शाखाओं तक पहुंच रहा है। जैसे-जैसे तने का हिस्सा सूख रहा रहा है, वैसे-वैसे पेड़ सूखते जा रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि दीमक जड़ से शुरू होती है। उसका प्रभाव भी इसका कारण बन सकता है। यह शोध का विषय है।
विज्ञापन


पेड़ को सुखाने के लिए कोई अलग जीव भी हो सकता है, जो बैक्टीरिया व वायरस के रूप में है। शोध के जरिए तो यही पता चलता है कि जो भी जीव है, वह पेड़ की पत्तियों व शाखाओं तक पानी पहुंचने नहीं दे रहा। यह काम जायलम ऊतक का है जो बाधित हो रहा है। भोजन बनाने वाला ऊतक फ्लोयम है, उसका काम भी बाधित हो रहा है। जब पानी व भोजन ही नहीं बन पाता है तो फिर पेड़ मरने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ के तने को खोखला कोई जीव या दीमक कर रही है। यह शोध का विषय है, जिस पर काम चल रहा है। जायलम और फ्लोयम ऊतक ऐसे स्थिति में काम नहीं कर पाते। जब यह प्रक्रिया बाधित होती है तो पेड़ धीरे-धीरे सूखने लगते हैं। इसका इलाज विशेषज्ञों का करना चाहिए। कुछ कदम उठाए भी जा रहे हैं। -प्रो. एएस आहलूवालिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक, वनस्पति विज्ञान विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed