फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: Three youths arrested with 90 grams of heroin in Manimajra, drugs worth lakhs

Chandigarh: मनीमाजरा में 90 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, ड्रग्स की कीमत लाखों में

Sat, 15 Feb 2025 10:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Feb 2025 10:53 AM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेरोइन की सप्लाई चेन में और कौन-कौन शामिल है।

विज्ञापन
Chandigarh: Three youths arrested with 90 grams of heroin in Manimajra, drugs worth lakhs
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनीमाजरा इलाके से 90 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान शनिवार अलसुबह नॉर्थ ईस्ट डिविजन के डीएसपी विजय कुमार की सुपरविजन में माड़ी वाला टाउन में चलाया गया, जो सुबह 10:30 बजे तक जारी रहा।

विज्ञापन

अमृतसर से लाता था हेरोइन
गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक राजवीर है, जो अमृतसर से हेरोइन लेकर चंडीगढ़ में सप्लाई करता था। पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे दबोचा।

विज्ञापन

मोहाली से लौटे दो आरोपी भी गिरफ्तार
अन्य दो आरोपी रामकिशन उर्फ मुच्छड़ और संदीप हैं। ये दोनों पहले मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में रहते थे और आईटी पार्क थाना पुलिस में इनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद मोहाली भाग गए थे। हाल ही में ये दोनों फिर से मनीमाजरा के माड़ी वाला टाउन में किराए पर रहने लगे थे। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेरोइन की सप्लाई चेन में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed