{"_id":"68b2163dcfabd0e27008fbf5","slug":"chandigarh-teachers-association-expressed-happiness-over-the-release-of-dc-rate-list-chandigarh-news-c-16-pkl1079-804242-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डीसी रेट लिस्ट जारी होेने पर चंडीगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डीसी रेट लिस्ट जारी होेने पर चंडीगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जताई खुशी
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीसी रेट लिस्ट जारी होने पर चंडीगढ़ टीचर एसोसिएशन ने प्रशासन का धन्यवाद किया। इसके साथ-साथ उन्होंने मांग की है कि कंप्यूटर टीचर्स का पिछले तीन साल का बकाया एरियर भी मिलना चाहिए।
चंडीगढ़ टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर रमेश चंद शर्मा, चेयरमैन गगन सिंह शेखावत, कानूनी सलाहकार अरविंद राणा, महासचिव अजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दहिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता रानी और कोषाध्यक्ष परवीन कौर मान ने डीसी की ओर से लिस्ट जारी किए जाने पर खुशी जताई है। इसमें शिक्षा विभाग में काम कर रहे काउंसलर्स का वेतन 35473 से बढ़ाकर 37247 रुपये और जूनियर इंस्ट्रक्टर कंप्यूटर का वेतन 34156 से बढ़ाकर 36205 रुपये और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर का वेतन 41269 से बढ़ाकर 43322 रुपये किया गया है।
उन्होंने कहा हालांकि महंगाई के चलते यह काफी कम है। प्रतिनिधियों ने कहा उम्मीद थी कि प्रशासन की ओर से कम से कम 8 या 10 प्रतिशत का बढ़ोतरी दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम मांग करते हैं कि कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर जिनका 2021 से 2023 तक वेतन नहीं बढ़ा, उनका बकाया एरियर दिया जाना चाहिए।