{"_id":"adc466d5ce484a8f0446babdfb74c027","slug":"chandigarh-tagore-theatre-booking-charges-will-increase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैगोर थियेटर बुक करना होगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैगोर थियेटर बुक करना होगा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Sep 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में बुकिंग कराना महंगा हो सकता है। टैगोर थिएटर सोसाइटी को लगातार हो रहे घाटे के कारण सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी ने यूटी प्रशासन को प्रस्ताव भेजकर विभिन्न वर्गों के लिए बुकिंग चार्जेस में बढ़ोतरी करने को कहा है।
विज्ञापन
टैगोर थिएटर में बुकिंग चार्जेस के रेट इससे पहले 2011 में बढ़े थे। सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में स्पष्ट है कि टैगोर थिएटर में एक शो को आयोजित करने का खर्च 28, 600 रुपये आता है। जबकि, टैगोर थिएटर में कुछ संस्थानों की बुकिंग 10 हजार रुपये में की जाती है।
विज्ञापन
सरकारी विभागों से तो 5 हजार रुपये बुकिंग चार्जेस लिए जाते हैं। ऐसे में हर शो का सोसाइटी को काफी नुकसान होता है। ध्यान रहे कि सोसाइटी को यूटी प्रशासन से 5 लाख और हरियाणा सरकार से 10 लाख की ग्रांट मिलती है। लेकिन, इसके बदले में उन्हें निशुल्क 40 दिनों की बुकिंग देनी पड़ती है।
विज्ञापन