फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh tableau will not be seen on duty route of Delhi this time

Chandigarh: नौ साल से कर्तव्य पथ पर नहीं नजर आई चंडीगढ़ की झांकी, इस बार प्रशासन ने प्रस्ताव ही नहीं भेजा

Mon, 01 Jan 2024 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 02:16 PM IST
सार

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर साल अलग-अलग थीम पर झांकियों के मॉडल तैयार कर केंद्र को भेजे जाते हैं। पिछले वर्ष नियोजित, आधुनिक और प्रगतिशील चंडीगढ़ थीम पर झांकी का मॉडल तैयार किया गया था। इसमें चंडीगढ़ को एक आधुनिक और प्रगतिशील शहर दिखाया गया था।

विज्ञापन
Chandigarh tableau will not be seen on duty route of Delhi this time
चंडीगढ़ ओपन हैंड

विस्तार

चंडीगढ़ की झांकी इस बार भी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर नहीं दिखेगी। आखिरी बार वर्ष 2014 में चंडीगढ़ की झांकी नजर आई थी। पिछले कई वर्षों से प्रशासन ने कई थीम पर केंद्र को झांकियों के मॉडल भेजे लेकिन किसी का चयन नहीं हुआ। पिछले वर्ष पांचवे व आखिरी राउंड में चंडीगढ़ की झांकी बाहर हो गई। इसलिए प्रशासन ने इस बार आवेदन ही नहीं किया। लगातार 10वें साल चंडीगढ़ की झांकी कर्तव्य पथ पर नजर नहीं आएगी।

विज्ञापन


प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर साल अलग-अलग थीम पर झांकियों के मॉडल तैयार कर केंद्र को भेजे जाते हैं। पिछले वर्ष नियोजित, आधुनिक और प्रगतिशील चंडीगढ़ थीम पर झांकी का मॉडल तैयार किया गया था। इसमें चंडीगढ़ को एक आधुनिक और प्रगतिशील शहर दिखाया गया था। झांकी में चंडीगढ़ के आर्किटेक्चर, रॉक गार्डन, साइकिल ट्रैक, पब्लिक बाइक शेयरिंग व्यवस्था को शामिल किया था। 
विज्ञापन


झांकी ने चार राउंड भी पार कर लिए थे लेकिन पांचवें राउंड में इसे बाहर कर दिया गया। इसलिए प्रशासन ने इस वर्ष ब्रेक लेने का फैसला किया। हालांकि वर्ष 2025 के परेड के लिए प्रशासन ने अभी से अपनी इच्छा जाहिर की है। इसके लिए थीम का चयन किया जाएगा और पूरी कोशिश की जाएगी कि चंडीगढ़ की झांकी वर्ष 2025 में कर्तव्य पथ पर नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और पश्चिम बंगाल की झांकी के बाहर होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने काफी नाराजगी जताई है और कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार, स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों के बेमिसाल बलिदान का अपमान कर रही है। पिछले साल भी केंद्र सरकार ने ऐसा किया था और इस साल भी झांकी रद्द कर वही दोहराया है। केंद्र सरकार पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़क रही है।


पिछले सालों में चंडीगढ़ ने इन थीमों पर बनाई है झांकी
2014 में चंडीगढ़ की झांकी राजपथ पर दिखी थी। इसमें कैपिटल कॉम्प्लेक्स, रॉक गार्डन और शहर की हरियाली व जीवन स्तर को दिखाया गया था। 2017 में इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम के थीम पर झांकी का प्रस्ताव भेजा था। इस झांकी ने सभी राउंड पार कर लिए थे लेकिन कर्तव्य पथ पर होने वाली अंतिम रैली में जगह बनाने में विफल रहा है। 2018 में कैपिटल कांप्लेक्स, रोज गार्डन और सुखना लेक थीम पर झांकी का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था। वर्ष 2021 में मॉडर्न जेल बुडै़ल, सुखना लेक और गार्डन्स ऑफ चंडीगढ़ के तीन विषय पर झांकी बनाने का प्रस्ताव भेजा था। मंत्रालय ने इन तीनों थीम के बजाय वर्ल्ड हेरिटेज कैपिटल कांप्लेक्स पर प्रेजेंटेशन तैयार करने को कहा था, लेकिन बाद में उसे भी मंजूरी नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed