{"_id":"57e2af474f1c1b1539a83994","slug":"chandigarh-sweepers-protest-against-nagar-nigam-mayor-arun-sood","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारी उतरे सड़कों पर, मेयर का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारी उतरे सड़कों पर, मेयर का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
मेयर के खिलाफ सड़क पर उतरे सफाई कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली की सफाई व्यवस्था का मॉडल चंडीगढ़ में लागू करने के खिलाफ सफाई कर्मचारी यूनियन ने मेयर का पुतला फूंककर विरोध जताया। सेक्टर-22 के हेल्थ सेंटर में प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने रोष मार्च निकाला और अरोमा लाइट प्वाइंट पर मेयर अरुण सूद का पुतला फूंका।
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष श्याम लाल घावरी और प्रधान महासचिव डीपी गहलोत का कहना है कि मेकैनिकल स्वीपिंग मशीन का जो फैसला लिया गया है वह कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। मौत के बाद परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावाधान किया जाना चाहिए।
ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों को समान वेतन और समान काम देना चाहिए। घावरी ने कहा कि उनकी मांगें न मानीं गईं तो सफाई कर्मचारी 28 सितंबर को नगर निगम के बाहर रोष प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी पूरी तरह से हड़ताल में चले जाएंगे। स्मार्ट सिटी को नर्क सिटी में तब्दील कर दिया जाएगा।