फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Spring LitFest will start from today

आज से शुरू होगा चंडीगढ़ स्प्रिंग लिटफेस्ट

Sat, 20 Mar 2021 02:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Spring LitFest will start from today
चंडीगढ़। चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी (सीएलएस) शनिवार से दो दिवसीय वर्चुअल स्प्रिंग लिटफेस्ट का आयोजन करने जा रही है। सीएलएस की अध्यक्ष और लेखिका डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि स्प्रिंग लिटफेस्ट सीएलएस की 10वीं वर्षगांठ वर्ष पर एक नई पहल है।
विज्ञापन

सीएलएस ने वसंत ऋ तु की सुंदरता और प्रेम से भरे इस खूबसूरत समय में साहित्य की सुंदरता का जश्न मनाने की कोशिश की है। दो दिवसीय उत्सव में कविता सत्र में पहले दिन युवा अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। दूसरे दिन एक कवि सम्मेलन रंग और तरंग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

लेखक विवेक अत्रे ने बताया कि वसंत रचनात्मकता और नवीकरणीय ऊर्जा का मौसम है। ऐसे ही किताबें और साहित्य की दुनिया हमें अपने सबसे रचनात्मक पहलुओं में गहराई तक उतरने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम के दौरान हिस्सा लेने वाले कुछ चुनिंदा लेखकों में अर्शिया सेठी, उत्कर्ष पटेल, थ्रिलर और ऐतिहासिक फिक्शन लेखक सुतापा बसु, सुरभि सरना, अबीर कपूर, सेहर मंसूर, किश्वर देसाई और विनोद बख्शी शामिल हैं। लेखक और हिंदी कवि माधव कौशिक कवि सम्मलेन का मंच संचालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed