फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh soni gandhi rally

चंडीगढ़ में सोनिया की रैली स्थगित

Tue, 25 Mar 2014 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
chandigarh soni gandhi rally
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से पहले शहर के लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की 27 मार्च को होने वाली रैली स्थगित हो गई है। यह रैली अब अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी।

वहीं मोदी 29 मार्च को सेक्टर-25 में रैली को संबोधित करेंगे। इसी दिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां रोड शो करेंगे। इसके अगले दिन बसपा सुप्रीमो मायावती रैली करेंगी।

सोनिया की रैली स्थगित होने का कोई कारण नहीं बताया गया है। वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि सोनिया ने प्रचार के लिए पंजाब में भी आना है। ऐसे में उनका कार्यक्रम बदल दिया गया है। जिस दिन वह पंजाब में प्रचार करने आएंगी, उसी दिन चंडीगढ़ भी आएंगी।
विज्ञापन


कालोनियों पर फोकस :

रैली के लिए भाजपा, कांग्रेस और बसपा का फोकस धनास की पुनर्वास कालोनी पर है। यहां के निवासियों को रैली में लाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा कालोनी नंबर चार समेत अन्य कालोनियों के लोगों को भी रैली में लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रैली मैदान में हेलीपैड को मंजूरी नहीं :

चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-25 के रैली मैदान में हेलीपैड बनाने की मंजूरी नहीं दी है। हेलीपैड सिर्फ सेक्टर-1 स्थित राजेंद्र पार्क में ही होगा और इसकी मंजूरी उपायुक्त से लेनी होगी। बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से पार्टी ने रैली मैदान में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed