फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : Smart city project has received 75 crores in union budget 2021 

स्मार्ट सिटी परियोजना से लगेंगे चंडीगढ़ के सपनों को पंख, नए बजट में मिले 75 करोड़ 

Tue, 02 Feb 2021 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Feb 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh : Smart city project has received 75 crores in union budget 2021 
नगर निगम चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2021-22 में बेशक बजट की कमी हो, लेकिन स्मार्ट सिटी परियोजना से शहर के सपनों को पंख लगेंगे। नए बजट में स्मार्ट सिटी को 75 करोड़ मिले हैं। वहीं, अभी केंद्र और प्रशासन से स्मार्ट सिटी परियोजना को 300-300 करोड़ आने हैं। इसके अलावा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत केंद्र से शहर को जल्द 100 करोड़ मिलने वाले हैं। इससे शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ केके यादव ने बताया कि चंडीगढ़ को इस परियोजना के तहत एक हजार करोड़ मिलना था। अभी इसके तहत केंद्र और प्रशासन से 200-200 करोड़ मिले हैं। परियोजना के लिए केंद्र और प्रशासन से 300-300 करोड़ रुपये आने हैं। वहीं, स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए अभी 200 करोड़ खाते में पड़े हुए हैं। परियोजना के तहत इस वित्तीय वर्ष के बजट में 75 करोड़ आ गए हैं। 100 करोड़ केंद्र की तरफ से जल्द आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा केंद्र की ओर से भी जल्द बजट आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

 

600 करोड़ के कार्य स्मार्ट सिटी कर रहा पूरा

नगर निगम के लगभग 600 करोड़ के कार्य स्मार्ट सिटी से ही पूरे किए जा रहे हैं। इसमें स्वच्छता अभियान में शहर को बेहतर रैंकिंग दिलाने के लिए 390 गाड़ियां मंगवाने का प्रोजेक्ट भी शामिल है। स्मार्ट सिटी के कारण ही निगम का मैटीरियल रिकवरी फेसलिटी सेंटर और डंपिंग ग्राउंड पर 500 टन कचरे के निस्तारण की योजना सफल हो सकी है।

स्मार्ट सिटी से चल रहे प्रोजेक्ट 

  • 390 गाड़ियां
  • सीवर ट्रीटमेंट प्लांट 
  • सातों दिन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना
  • 500 टन कचरे का निस्तारण
  • एसयूवी मैंपिंग योजना
  • टर्शरी वाटर आपूर्ति योजना
  • मैटीरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर का निर्माण
  • सैनेटरी लैंडफिल
  • स्काडा

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के कई कार्यों को पूरा किया गया है। यह ऐसे कार्य थे, जो नगर निगम या प्रशासन को करवाने चाहिए थे। इस योजना से फंड मिला तो बड़े प्रोजेक्ट भी आसानी से करवाने में मदद मिली।  -केके यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed