{"_id":"5755d2f54f1c1b181d9c5ac0","slug":"chandigarh-smart-city-limited-company-will-sees-work-of-smart-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी ब्यूटीफुल को स्मार्ट बनाने के लिए यूटी प्रशासन का खास प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी ब्यूटीफुल को स्मार्ट बनाने के लिए यूटी प्रशासन का खास प्लान तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
परिमल राय, चंडीगढ़ सलाहकार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल को स्मार्ट बनाने के लिए यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लि. कंपनी (स्पेशल पर्पस व्हीकल) का गठन किया है। सोमवार को सचिवालय में एडवाइजर परिमल राय की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी हाई पावर कमेटी ने इस कंपनी के नाम और स्ट्रक्चर को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
हाई पावर कमेटी की मंजूरी मिलते ही यूटी प्रशासक की मंजूरी के लिए इसे भेज दिया गया है। मीटिंग में गृह और वित्त सचिव सहित यूटी के अन्य बड़े अधिकारी शामिल हुए। एडवाइजर परिमल राय कंपनी के चेयरमैन होंगे। गृह सचिव अनुराग अग्रवाल और वित्त सचिव सर्वजीत सिंह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स होंगे। निगम के कमिश्नर बी. पुरुषार्था को कंपनी का सीईओ बनाया गया है। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के अधिकारी भी कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे। इसके अलावा नॉमिनेटिड लोग इसके सदस्य होंगे।
विज्ञापन
प्रशासक की मंजूरी मिलते ही कंपनी अपना काम शुरू कर देगी। इस कंपनी में यूटी प्रशासन और नगर निगम की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए पहले 388 करोड़ रुपये कंपनी के खाते में आएंगे। जिसमें 194 करोड़ रुपये केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय देगा। जबकि नगर निगम 97 करोड़ और प्रशासन 97 करोड़ रुपये कंपनी के खाते में जमा करेगा। नगर निगम को यह 97 करोड़ मंत्रालय से मिलेंगे। जबकि प्रशासन को अपने खाते से 97 करोड़ देने होंगे।
विज्ञापन
चार सेक्टरों से होगी शुरुआत
कंपनी अपना काम सबसे पहले चयनित चार सेक्टरों से शुरू करेगी। सेक्टर-17, 22, 35 और 43 में प्रशासक की मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। यह कंपनी स्मार्ट सिटी से जुड़े काम प्राइवेट कंपनी से भी करा सकेगी। इस कंपनी को अपने काम कराने के लिए प्रशासन और नगर निगम की अलग से मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।