फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, shortage of teachers, education department, recruit retired teachers, 363 posts

शिक्षकों की कमी होगी पूरी: 363 पदों पर सेवानिवृत्त टीचर्स की भर्ती करेगा चंडीगढ़ शिक्षा विभाग

Sun, 16 Oct 2022 02:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 16 Oct 2022 02:27 AM IST
सार

शिक्षा विभाग की ओर से अनुबंध पर रखे जा रहे उम्मीदवारों को 25 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा। शिक्षकों को 31 जनवरी 2023 तक स्कूलों में सेवाएं देने का मौका मिलेगा। अनुबंध नए सत्र अप्रैल से शुरू होगा।

विज्ञापन
chandigarh, shortage of teachers, education department, recruit retired teachers, 363 posts
Job - फोटो : Istock

विस्तार

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग शहर और आसपास के राज्यों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को अनुबंध पर भर्ती करने जा रहा है। इन शिक्षकों को शिक्षा विभाग की तरफ से मानदेय भी दिया जाएगा। शिक्षा विभाग 363 पदों पर इन सेवानिवृत्त शिक्षकों की भर्ती करेगा। इसके लिए 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा विभाग ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत जेबीटी/टीजीटी शिक्षा की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नियुक्ति मिलने पर शिक्षकों को मानदेय भी दिया जाएगा। यह उनकी सेवानिवृत्ति के समय वेतन में से पेंशन का हिस्सा काटने के बाद बची शेष राशि होगी। शिक्षा विभाग में पिछले लंबे समय से शिक्षकों की कमी चल रही है। इसके चलते हुए शिक्षा विभाग ने अनुबंध भर्ती के साथ ही नियमित भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की हुई है। इसके लिए जल्द ही आवेदन निकाले जाएंगे। नियमित भर्ती नहीं होने तक स्कूलों में छात्रों की शैक्षणिक व्यवस्था पर हो रहे नकारात्मक प्रभाव को ठीक करने के लिए अनुबंध पर शिक्षकों को रखा जा रहा है। शिक्षकों की कमी के चलते ही ग्यारहवीं दाखिले के समय इस बार सीटों की संख्या में सरकारी स्कूलों में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। विभाग में इस समय 1400 के करीब नियमित शिक्षकों के पद खाली है। इनमें जेबीटी, टीजीटी, पीजीटी हर स्तर के पद शामिल है। 
विज्ञापन


25 अक्तूबर तक करना होगा आवेदन  
शिक्षा विभाग की ओर से अनुबंध पर रखे जा रहे उम्मीदवारों को 25 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा। शिक्षकों को 31 जनवरी 2023 तक स्कूलों में सेवाएं देने का मौका मिलेगा। अनुबंध नए सत्र अप्रैल से शुरू होगा। उम्मीदवार शिक्षकों की आयु एक अप्रैल 2022 तक 64 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एक बार नियुक्ति के बाद शिक्षक 65 वर्ष की आयु तक पद पर नियुक्त रह सकता है। टीजीटी और जेबीटी पदों के लिए आवेदन करने वाले को 10 वर्ष जबकि पीजीटी के लिए कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर होगी भर्ती
जेबीटी                      143
टीजीटी                     150
वोकेशनल                  02 
पीजीटी                      68
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed