फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh shatabdi will be halt for 2 minutes in karnal

रेलवे यात्री ध्यान दें आज से करनाल में रुकेगी चंडीगढ़ शताब्दी

Thu, 13 Aug 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Aug 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
chandigarh shatabdi will be halt for 2 minutes in karnal

शहर से करनाल जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। वीरवार से अब वह भी शताब्दी का सफर कर सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों की मांग पर शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन करनाल स्टेशन पर वीरवार से दो मिनट के लिए रुकने लगेगी। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा होगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 1.33 बजे करनाल पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 1.35 बजे गाड़ी दिल्ली के रवाना होगी। इस संबंध में दिल्ली बड़ौदा हाउस ने सर्कुलर जारी किया है। जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। स्थानीय स्टेशन अधीक्षक राजिंद्र कुमार दत्ता ने बताया कि करनाल में स्टॉपेज के लिए बड़ी संख्या में लोग काफी समय से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


हॉलीडे स्पेशल ट्रेन रेगुलर: चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश, बिहार और असम जाने वाले यात्रियों को अब भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। चंडीगढ़ में यात्रियों की संख्या देखते हुए रेलवे ने हॉलीडे स्पेशल डिब्रूगढ़ (15904) एक्सप्रेस को रेगुलर कर दिया है। अब यह गाड़ी चंडीगढ़ से हर बुधवार और रविवार रात सवा 11 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभी तक डिब्रुगढ़ स्पेशल सप्ताह में एक दिन बुधवार को चलती थी। इस ट्रेन को रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में होने वाली भीड़ के मद्देनजर चलाया था। लेकिन यात्रियों के रुझान को देखते हुए इसे रेगुलर कर दिया गया। यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से पहले सोमवार को चलती थी। लेकिन अब शुक्रवार को चलेगी।


दो ट्रेनें वॉशेबल एप्रन के कारण रद्द
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 के 345 मीटर एरिया में वॉशेबल एप्रन बनाने के लिए वीरवार को दो ट्रेनें रद्द की गईं। कालका से मुंबई साईं नगर जाने वाली गाड़ी संख्या 22456 को वीरवार को रद्द कर दिया गया। जबकि इसके साथ ही नंगल डैम से नांदेड़ जाने वाली गाड़ी संख्या 22418 को भी रेलवे ने वीरवार के लिए रद्द घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed