फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh sdm shilpi pattar charged for bribe

चंडीगढ़ SDM घूस लेते गिरफ्तार, पति भी साथ, CBI ने पकड़ने को यूं बिछाया जाल

Mon, 07 Aug 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
chandigarh sdm shilpi pattar charged for bribe
SDM घूस लेते गिरफ्तार
चंडीगढ़ की एसडीएम को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले ने पति ने भी उसका साथ दिया, लेकिन सीबीआई ने जाल बिछाकर उन्हें दबोच लिया। चंडीगढ़ प्रशासन के घूसखोर अफसरों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात सीबीआई ने नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर व एसडीएम ईस्ट शिल्पी पातर को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। देर रात सेक्टर 27 स्थित उनके घर हाउस नंबर 2525 पर सीबीआई के अधिकारियों की सर्च जारी थी।
विज्ञापन


18 दिनों के भीतर चंडीगढ़ प्रशासन के दूसरे अधिकारी हैं, जिसे सीबीआई ने घूस लेते गिरफ्तार किया हो। 18 जुलाई को सीबीआई ने पर्यावरण अधिकारी व आईएफएस वीरेंद्र चौधरी को एक लाख की घूस लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सील शोरूम खुलवाने के लिए मांगी घूस

chandigarh sdm shilpi pattar charged for bribe
SDM घूस लेते गिरफ्तार
सीबीआई अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में शिकायतकर्ता तरसेम ने उन्हें शिकायत दी थी कि नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर व चीफ फायर आफिसर शिल्पी पातर उसका शोरूम खोलने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग कर रही है।

तरसेम का सेक्टर- 26 स्थित एसीओ नंबर 189 में एक डिपार्टमेंटल शोरूम है, जिसे वीरवार को सील कर दिया गया था। सूत्रों का दावा है कि तरसेम का अपने भाइयों के साथ प्रापर्टी का विवाद था। इसी विवाद में शिल्पी ने उसके कब्जा वाले तीन कमरों के शोरूम को सील कर दिया था।

इसके एवज में तरसेम को कोई कागजात भी नहीं दिए। तरसेम के दोस्त ने शिल्पी से बात करने में मध्यस्थता निभाई और सौदा तय किया। तरसेम के शोरूम में बिल्डिंग वायलेशन थी। इस मामले को रफा-दफा करने और शोरूम को दोबारा से खोलने के लिए शिल्पी पातर ने पांच लाख रुपये की डिमांड की। मामला दो लाख रुपये में तय हुआ। 

इस तरह बिछाया गया जाल

chandigarh sdm shilpi pattar charged for bribe
SDM घूस लेते गिरफ्तार
]सौदा कराने में तरसेम के दोस्त जीएस बराड़ ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई। शनिवार को तरसेम अपने दोस्त बराड़ के साथ एक लाख रुपये की पहली किस्त लेकर पहुंचा। उस समय घर पर शिल्पी के पति भी मौजूद थे। जीएस बराड़ ने 50 हजार रुपये शिल्पी को थमा दिए और 25 हजार रुपये उसने खुद रख लिए। और कहा कि बाकी रकम काम पूरा होने के बाद दिए जाएंगे। इतने में ही सीबीआई की टीम घर में घुस आई।

यह देखकर शिल्पी व उसके पति हक्का-बक्का रह गए। उसके पति ने तुरंत 50 हजार की राशि छिपाने की कोशिश की, लेकिन सीबीआई ने रकम भी बरामद कर ली। खबर लिखे जाने तक शिल्पी के घर पर सीबीआई की सर्च जारी थी। शिल्पी को करीब एक साल पहले सीएचबी का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था। शिल्पी के पास नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर व चीफ फायर कमिश्नर का चार्ज भी है। तपस्या राघव के जाने के बाद एसडीएम ईस्ट और भूमि अधिग्रहण का चार्ज भी शिल्पी को सौंप दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed