{"_id":"619d4852d97a9d68a2432806","slug":"chandigarh-s-second-match-also-draws-services-kingship-retain-chandigarh-news-pkl433918713","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ का दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, सर्विसेज की बादशाहत कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ का दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, सर्विसेज की बादशाहत कायम
विज्ञापन
चंडीगढ़। संतोष ट्रॉफी नॉर्थ जोन के मुकाबले में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का दबदबा जारी है। पहले मैच में हिमाचल को 3-0 से हराने के बाद मंगलवार को जम्मू एंड कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन को भी 3-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं चंडीगढ़ का दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ रहा। पहला मैच मेजबान चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के बीच हुआ। दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच 0-0 के स्कोर पर खत्म हुआ। इस अवसर पर पूर्व फुटबॉलर गुलाब चंद चीफ गेस्ट रहे और उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। उन्हें चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विकास शर्मा और जनरल सेक्रेटरी राकेश बख्शी ने सम्मानित किया।
सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के फु टबॉल ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की टीमें आमने-सामने हुईं। मैच की शुरुआत आक्रामकता के साथ हुई। दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश शुरू कर दी। चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को मौका मिला और वे गोल करने के करीब थे, लेकिन अंतिम समय में टीम सफल नहीं हो सकी। 27वें मिनट में यूपी के मोहम्मद मुस्तफा खान को पीला कार्ड दिखाया गया। इसके बाद टीम ने एक बदलाव किया, लेकिन पहले हाफ में दोनों टीमें खाता नहीं खोल सकीं। उत्तर प्रदेश के आक्रमण को भी मेजबान टीम ने अच्छी तरह से रोका।
दूसरे हाफ में पहला बदलाव चंडीगढ़ की टीम ने किया और करन की जगह पर शिवम पांडे को कोच मुजम्मिल ने अंदर भेजा। शिवम ने मूव बनाने का प्रयास किया, उन्हें सफलता भी मिली, लेकिन गोल नहीं हो सका। 52वें मिनट में सनवीर सिंह को पीला कार्ड दिखाया गया और कोच ने 60वें मिनट में उन्हें बाहर बुलाकर गुरजोत को मैदान में भेजा। अंतिम मौके पर कोई टीम गोल नहीं दाग सकी और मैच का अंत 0-0 के स्कोर से ही हुआ। चंडीगढ़ के स्टॉपर मोहम्मद हमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
सर्विसेज का दबदबा जारी, जम्मू एंड कश्मीर पर पड़ा भारी
जीत के साथ आगाज करने वाली सर्विसेज की टीम ने दूसरे मुकाबले को भी एकतरफा अंदाज से जीता। टीम का मैच जम्मू एंड कश्मीर के साथ था। सर्विसेज ने चौथे मिनट में ही पहला गोल कर दिया और ये गोल तोंगबराम कुष्णकांत सिंह ने किया। जम्मू एंड कश्मीर ने भी जवाबी हमला किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। सर्विसेज के लिए पिंटू ने 19वें मिनट में दूसरा गोल दागा और बोर्ड पर स्कोर को 2-0 कर दिया। पहले हाफ तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में दोनों ओर से बदलाव किए गए, लेकिन गोल करने में सफलता सर्विसेज टीम को मिली। 60वें मिनट में विवेक ने गोल करते हुए स्कोर को 3-0 कर दिया। सर्विसेज ने 3-0 के साथ मैच में जीत दर्ज की और सुनील को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।