फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's coaches and players can be in shock due to cancellation of hosting of Shooting-Archery Championship

निशानेबाजी-तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी रद्द होने से चंडीगढ़ के कोच और खिलाड़ी सकते में

Mon, 05 Jul 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's coaches and players can be in shock due to cancellation of hosting of Shooting-Archery Championship
चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी और तीरंदाजी की चैंपियनशिप की मेजबानी रद्द होने से शहर के खिलाड़ियाें, एसोसिएशन के साथ इन दोनों खेलों से जुड़े कोच भी सकते में हैं। कोरोना के चलते इन दोनों खेलों की मेजबानी रद्द करने को इन कोचों ने शहर के लिए एक सुनहरा मौका गंवाना बताया।
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाजी टीम के साथ जुड़े हुए कोच और शहर के सेक्टर-15 निवासी डीएस चंदेल ने कहा कि यह बड़ा झटका है। हमने सेक्टर-25 में निशानेबाजी रेंज के लिए काफी तैयारी की हुई थी। इन दोनों खेलों की चैंपियनशिप अगर चंडीगढ़ में होती तो विश्व के बेहतरीन खिलाड़ियाें ने यहां पहुंचना था। ट्राइसिटी और इसके आसपास के निशानेबाजी के खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का मौका हाथ से निकल गया।
विज्ञापन

वहीं, 2014 से 2017 तक शहर के सुखना लेक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तीरंदाजी सेंटर में कोच रही पूर्व ओलंपियन सुमंगला का कहना है कि अगर राष्ट्रमंडल खेल होते तो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को देखकर हमारे खिलाड़ियों को आत्मविश्वास बढ़ता। 2004 एथेंस ओलंपिक में तीरंदाजी में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली सुमंगला का कहना है कि यह एक बड़ा नुकसान है। अगर तीरंदाजी का खेल होता तो चंडीगढ़ में तीरंदाजी का ग्राफ बढ़ता। शहर तीरंदबाजी में काफी अच्छा कर रहा है। पूर्व ओलंपियन सुमंगला इन दिनों साई के सोनीपत सेंटर में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed