फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's ADC became an officer of Danix cadre for the first time

पहली बार दानिक्स कैडर का अधिकारी बना चंडीगढ़ का एडीसी

Fri, 18 Mar 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's ADC became an officer of Danix cadre for the first time
चंडीगढ़। पीसीएस केपीएस माही एक महीने के लिए छुट्टी पर चले गए हैं, इसलिए उनके सभी विभाग दानिक्स कैडर के अधिकारी अमित कुमार को सौंपे गए हैं। अमित कुमार अब एडीसी, अतिरिक्त रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव, अतिरिक्त सचिव लोकल गवर्नमेंट और स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सचिव का पद संभालेंगे। इस संबंध में यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की ओर से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन में अधिकारियों की कमी होने पर 17 फरवरी को केंद्र ने चंडीगढ़ के लिए दिल्ली, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमनदीव और दादरा नगर हवेली सिविल सेवा (दानिक्स) कैडर के तीन अधिकारी तैनात किए थे। इनमें वर्ष 2009 बैच के दानिक्स अधिकारी डी कार्तिकेयन, 2010 बैच के अखिल कुमार और अमित कुमार शामिल हैं। इनमें से अमित कुमार ने प्रशासन को ज्वाइन कर लिया है, लेकिन अन्य दो अधिकारी अभी चंडीगढ़ नहीं पहुंचे हैं। आमतौर पर केंद्र सरकार से एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी ही चंडीगढ़ में भेजे जाते थे। इसके अलावा पंजाब-हरियाणा से डेपुटेशन पर अधिकारी बुलाए जाते रहे हैं, लेकिन पहली बार केंद्र सरकार ने दानिक्स अधिकारियों को चंडीगढ़ में तैनात किया है।
विज्ञापन

बता दें कि दानिक्स कैडर के अधिकारियों का भी यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से चयन होता है। इस सेवा के अधिकारी भी यूपीएससी की वही सिविल सर्विस परीक्षा पास करते हैं, जिसके जरिए आईपीएस, आईएएस या आईएफएस के तौर पर अधिकारियों को चुना जाता है। इनको मेरिट लिस्ट में मिले अंकों के आधार पर सेवा आवंटित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed