फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, rain tomorrow in Trinity, weather

ट्राइसिटी में कल हो सकती है बारिश

Sat, 06 Mar 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, rain tomorrow in Trinity, weather
चंडीगढ़। मौसम में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि इसका ज्यादा असर पहाड़ों में देखने को मिलेगा। वहां पर अच्छी खासी बर्फबारी होने की संभावना है। इसके असर से मैदानी इलाकों के तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक छह मार्च को हल्के बादल छा सकते हैं, जबकि सात मार्च को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आठ मार्च को मौसम साफ हो जाएगा। उसके बाद एक से दो दिन के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग ने अपने तीन दिन के पूर्वानुमान में बताया है कि अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ मार्च के आखिरी तक आते रहेंगे। इस दौरान कभी हल्की व मध्यम बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed