{"_id":"61ae787276fec95c28687c6a","slug":"chandigarh-race-for-admission-in-private-schools-starts-from-today-admission-fees-from-29-thousand-to-1-09-lakh-chandigarh-news-pkl4352493126","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में आज से दाखिले की दौड़ शुरू, दाखिला फीस 29 हजार से 1.09 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में आज से दाखिले की दौड़ शुरू, दाखिला फीस 29 हजार से 1.09 लाख
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के निजी स्कूलों में मंगलवार से दाखिला आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। स्कूलों ने दाखिला शेड्यूल वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। अभिभावकों को ऑनलाइन वेबसाइट से दाखिला फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही स्कूलों की ओर से अभिभावकों की मदद के लिए दाखिला हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। कोई भी समस्या आने पर अभिभावक तय समय पर संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। अधिकतर स्कूलों में 18 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अभिभावकों को आवेदन फॉर्म के साथ पूरे कागजात जमा करवाने हैं अन्यथा दाखिला आवेदन रद्द हो जाएगा। आवेदन फॉर्म जमा करते समय 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
स्कूलों में सीट और फीस का ब्यौरा
स्कूल का नाम कक्षा सीट जन्मतिथि दाखिला शुल्क
- कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल नर्सरी 120 01 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 30 हजार रुपये
- कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल एलकेजी 120 01 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 30 हजार रुपये
- सेंट जोन्स स्कूल यूकेजी 160 01 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 30 हजार रुपये
- सेक्रेड हार्ट स्कूल एलकेजी 160 01 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 29200 रुपये
- सेंट एनीज स्कूल एलकेजी 200 01 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 30 हजार रुपये
- स्ट्राबरी हाई स्कूल यूकेजी 160 01 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 109000 रुपये
- सेंट कबीर स्कूल नर्सरी 90 01 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 31 हजार रुपये
इन बातों का रखें ध्यान
- सेंट जोन्स स्कूल में आवेदन फॉर्म सात से 18 दिसंबर के मध्य डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरकर ऑफलाइन माध्यम में स्कूल में 10 से 18 दिसंबर तक सुबह 11.30 बजे तक जमा करवाने होंगे। ऑनलाइन फॉर्म नहीं लिए जाएंगे।
- स्ट्राबरी हाई स्कूल में आवेदन फॉर्म स्कूल और ऑनलाइन वेबसाइट दोनों पर उपल्बध होंगे, लेकिन अभिभावकों को आवेदन फॉर्म भरकर स्कूल के दफ्तर में 7 से 18 दिसंबर तक दोपहर तीन बजे से 5 बजे तक जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
- सेंट कबीर स्कूल में आवेदन फॉर्म 3 दिसंबर से 15 दिसंबर तक स्कूल से सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक ले सकते हैं। अभिभावकों को आवेदन फॉर्म भरकर पूरे दस्तावेजों के साथ स्कूल में ही 15 दिसंबर तक सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक जमा करवाना होगा।
- कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्रेड हार्ट स्कूल, सेंट एनीज स्कूल आदि में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। ड्रॉ प्रक्रिया के लिए 15 से 20 अभिभावकों को स्कूल परिसर में बुलाया जाएगा। अन्य अभिभावकों को ऑनलाइन मीटिंग का लिंक उपल्बध करवाया जाएगा, अभिभावक ऑनलाइन माध्यम में ही ड्रॉ प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।