फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh-Punjab's case presented at the Delhi Durbar; Kataria seeks cooperation from Union Ministers.

Chandigarh News: दिल्ली दरबार में चंडीगढ़-पंजाब की पैरवी, कटारिया ने केंद्रीय मंत्रियों से मांगा सहयोग

Sat, 13 Jun 2026 12:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Punjab's case presented at the Delhi Durbar; Kataria seeks cooperation from Union Ministers.
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कई अहम बैठकें कर पंजाब और चंडीगढ़ के विकास से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष रखा। उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, खेल अवसंरचना, पर्यटन विकास और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सहयोग का अनुरोध किया।
विज्ञापन

दौरे की शुरुआत में कटारिया ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पंजाब और चंडीगढ़ में चल रही विकास परियोजनाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए।
विज्ञापन

इसके बाद राज्यपाल ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर चंडीगढ़ के सरकारी संग्रहालय एवं कला दीर्घा के उन्नयन के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता मांगी। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय की संग्रहालय अनुदान योजना के तहत सहयोग का अनुरोध करते हुए कहा कि ली कार्बुजिए द्वारा डिजाइन की गई यह ग्रेड-1 विरासत इमारत शहर की पहचान है और इसके संरक्षण व आधुनिकीकरण की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल क्षेत्र को लेकर कटारिया ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। बैठक में एशियाई रिले चैंपियनशिप-2027, 21वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2027 और अंतरराष्ट्रीय चंडीगढ़ मैराथन के आयोजन पर चर्चा हुई। उन्होंने सेक्टर-42 खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्ट्स हॉल विकसित करने के लिए भी सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री ने आवश्यक सहायता का भरोसा दिया।

दौरे के अंतिम चरण में कटारिया ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर न्यायिक अवसंरचना, अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों और न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र और राज्यों के समन्वय से ही विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी तथा पंजाब और चंडीगढ़ को नई संभावनाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed